विराट कोहली की भक्ति में डूबी नई पारी: अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में माथा टेका – वायरल हुआ वीडियो!

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विराट कोहली के जीवन में आया अध्यात्म का नया मोड़ – संतों के दर्शन से लेकर मंदिरों में पूजा-पाठ तक, फैंस बोले ‘यह है असली किंग!

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
May 25, 2025 • 3:30 PM  24
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
विराट कोहली की भक्ति में डूबी नई पारी: अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में माथा टेका – वायरल हुआ वीडियो!
“विराट कोहली की भक्ति में डूबी नई पारी: अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में माथा टेका – वायरल हुआ वीडियो!”
Favicon
Read more onthekhatak.com
25 May 2025
https://thekhatak.com/new-innings-in-virat-kohli-s-devotion-anushka-arrives-with-anushka-in-ayodhya-hanumangarhi-viral-video
Google News
Copied
विराट कोहली की भक्ति में डूबी नई पारी: अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में माथा टेका – वायरल हुआ वीडियो!

क्रिकेट के किंग विराट कोहली अब भक्ति के रंग में रंग चुके हैं! मैदान पर गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले कोहली अब भगवान के चरणों में झुकते नज़र आ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट ने आध्यात्मिक राह पकड़ ली है, और अब वो एक के बाद एक धार्मिक स्थलों का रुख कर रहे हैं।

25 मई को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे रामनगरी अयोध्या, जहां उन्होंने 1000 साल पुराने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। माथे पर तिलक, गले में फूलों की माला और हाथ में प्रसाद – कोहली का ये रूप देखकर फैंस दीवाने हो गए। इस पूरी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली और अनुष्का बेहद शांत और श्रद्धालु मुद्रा में नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले विराट ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया था। साफ है कि कोहली अब अपने करियर की नई पारी में अध्यात्म और शांति को प्राथमिकता दे रहे हैं।

आईपीएल 2025 अपडेट
23 मई को विराट ने लखनऊ में SRH के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम RCB को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसी हार के बाद विराट ने कुछ दिन के ब्रेक में मन की शांति पाने के लिए अयोध्या जाने का फैसला किया। अब 27 मई को RCB का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होगा।

फैंस का रिएक्शन


जैसे ही विराट और अनुष्का का मंदिर दर्शन वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, "अब विराट को क्रिकेट का नहीं, भगवान का आशीर्वाद चाहिए," तो किसी ने कहा, "भक्ति में भी बेस्ट हैं किंग कोहली!"

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter