वायरल हुई अनोखी प्रेम कहानी, 60 साल के बुजुर्ग से 22 साल की लड़की ने रचाई शादी

बिहार के कटिहार में एक ऐसी शादी हुई जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।

May 15, 2026 - 21:08
May 15, 2026 - 21:08
वायरल हुई अनोखी प्रेम कहानी, 60 साल के बुजुर्ग से 22 साल की लड़की ने रचाई शादी

बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपाल तक हर जगह चर्चा छेड़ दी है। यहां 22 साल की एक युवती ने 60 साल के बुजुर्ग से मंदिर में शादी रचा ली। दोनों की शादी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह मामला कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित बाघमारा पंचायत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान और पड़ोसी पंचायत की रहने वाली 22 वर्षीय युवती पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। उम्र में करीब 38 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा हो गया।

सुनसान जगह पर मिले तो खुला राज

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे, लेकिन गांव वालों को इसकी भनक नहीं थी। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने दोनों को गांव के पास एक सुनसान जगह पर साथ देख लिया। इसके बाद दोनों को गांव में लाया गया और पंचायत के सामने पूछताछ की गई।

जब ग्रामीणों ने दोनों से उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे तो युवती और सुग्रीम पासवान ने साफ कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। यह सुनकर गांव वाले भी हैरान रह गए।

ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी शादी

पंचायत में चर्चा के बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया। इसके बाद गांव के मंदिर में तुरंत तैयारियां शुरू हुईं। पंडित को बुलाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न करवाई गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुग्रीम पासवान युवती की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। युवती ने माथे पर बिंदी लगाकर भगवान के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। शादी के बाद दोनों मंदिर से साथ बाहर निकलते दिखाई दिए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शादी के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

कुछ लोग इस रिश्ते को “सच्चे प्यार की मिसाल” बता रहे हैं, जबकि कई लोग उम्र के बड़े अंतर को लेकर हैरानी जता रहे हैं। सोशल media पर इस शादी को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है।

युवती बोली- अपनी मर्जी से की शादी

युवती ने साफ कहा कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है और दोनों पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे। उसने बताया कि परिवार को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।

वहीं सुग्रीम पासवान ने कहा कि उन्हें अपने प्यार का साथ मिल गया है और अब दोनों खुशी-खुशी साथ रहेंगे।

इलाके में चर्चा का विषय बनी शादी

कटिहार की यह अनोखी शादी अब गांव से निकलकर पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुकी है। गांव के लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि प्यार उम्र नहीं देखता, तो कोई इसे किस्मत का खेल बता रहा है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह प्रेम कहानी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या सच में प्यार उम्र और सामाजिक सीमाओं से परे होता है।

Kashish Sain Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।