सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जाह्नवी बेनीवाल का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब , बुजुर्ग के अश्लील कमेंट की 'टिट फॉर टैट' रिप्लाई

बाड़मेर की जाह्नवी बेनीवाल, दिल्ली एम्स की नर्सिंग ऑफिसर, ने सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के अश्लील डबल मीनिंग कमेंट का तीखा जवाब देकर सुर्खियां बटोर लीं। “वाह रे बाबा जी, आपकी मरने की उम्र है…” वाला उनका टिट-फॉर-टैट रिप्लाई वायरल हो गया।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 2, 2026 • 8:47 PM  32.6k
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जाह्नवी बेनीवाल का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब , बुजुर्ग के अश्लील कमेंट की 'टिट फॉर टैट' रिप्लाई
“सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जाह्नवी बेनीवाल का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब , बुजुर्ग के अश्लील कमेंट की 'टिट फॉर टैट' रिप्लाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 May 2026
https://www.thekhatak.com/jahnavi-beniwal-barmer-aiims-nursing-officer-viral-reply-bujurg-ashleel-comment
Google News
Copied
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जाह्नवी बेनीवाल का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब , बुजुर्ग के अश्लील कमेंट की 'टिट फॉर टैट' रिप्लाई

बाड़मेर। सोशल मीडिया पर महिलाओं और युवतियों की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब इसमें युवा ही नहीं, बुजुर्ग भी शामिल हो रहे हैं। ज्यादातर महिलाएं ऐसे कमेंट्स को इग्नोर कर देती हैं या कमेंटेटर को ब्लॉक कर देती हैं, लेकिन बाड़मेर की जाह्नवी बेनीवाल ने एक बुजुर्ग को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि पूरा सोशल मीडिया उनके इस तीखे रिप्लाई की चर्चा कर रहा है।

जाह्नवी बेनीवाल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा था- “कुछ लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए मेरे फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर फेक आईडी बना लेते हैं लेकिन ब्रांड हमेशा ब्रांड ही रहता है, उसकी सिर्फ कॉपी ही हो सकती है।” इस पोस्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने डबल मीनिंग वाला अश्लील कमेंट कर दिया। लिखा कि - “ब्रांड तो गजब है आगे और पीछे दोनों तरफ से भी।” कमेंट देखते ही जाह्नवी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा- “वाह रे बाबा जी, आपकी मरने की उम्र है, शायद दो-चार साल बचे हैं जीवन के और इस उम्र में भी ऐसे कमेंट कर रहे हो। राम का नाम लो अब।”

जाह्नवी के इस जवाब के बाद एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया- “जाह्नवी जी, ऐसे कौन लताड़ते किसी को, आपने तो टिट फॉर टैट कर दिया।” इसके जवाब में जाह्नवी ने लिखा- “बड़े हरामी लोग होते हैं ऐसे, इस उम्र में खुद को 21 साल का जवान समझते हैं।” 

जाह्नवी के इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सैकड़ों यूजर्स ने इसे शेयर किया है। लोग जाह्नवी की हिम्मत और साफ-सुथरे जवाब की तारीफ कर रहे हैं। कई महिलाएं लिख रही हैं कि “अब ऐसे कमेंट करने वालों को इसी तरह जवाब देना चाहिए।”

जाह्नवी बेनीवाल बाड़मेर की रहने वाली हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया। उनके कठिन परिश्रम और संघर्ष की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी जिंदगी, काम और प्रेरक कहानियां शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी ने बताया है कि पहले ऐसे अश्लील कमेंट्स देखकर वे दुखी हो जाती थीं, लेकिन अब वे खुलकर जवाब देती हैं। उनका कहना है- “निकम्मे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इसलिए अब मैं चुप रहने की बजाय उन्हें सही जवाब देती हूं।”

यह घटना सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ हो रही साइबर हैरासमेंट की बढ़ती समस्या को फिर से उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि फेक आईडी बनाकर या बुजुर्गों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिससे महिलाओं की मानसिक शांति प्रभावित होती है। जाह्नवी जैसे साहसी जवाब न सिर्फ कमेंट करने वालों को सबक सिखाते हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी हौसला देते हैं। जाह्नवी बेनीवाल का यह वायरल रिप्लाई एक बार फिर साबित करता है कि ब्रांड सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि उसके पीछे मजबूत व्यक्तित्व भी होता है। उनके फॉलोअर्स अब और बढ़ गए हैं और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter