पाकिस्तान में शादी नहीं हुई तो बार्डर पार कर रात के अंधेरे में 26 साल युवक आ गया भारत, बीएसएफ ने पकड़ लिया

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र में बीएसएफ ने पाकिस्तान से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसे 26 वर्षीय युवक मुहम्मद आवेश उर्फ हुजूर बख्श मुसलमान को गिरफ्तार किया। युवक पाकिस्तान के Mithi District के समोरे गांव का निवासी बताया जा रहा है। बीएसएफ ने उसे संदिग्ध हालत में फेंसिंग के पास पकड़ा और बाद में Border Security Force ने उसे Barmer Police को सौंप दिया। फिलहाल विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने शादी नहीं होने से नाराज होकर भारत आने की बात कही है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 7, 2026 • 3:22 PM  752
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
पाकिस्तान में शादी नहीं हुई तो बार्डर पार कर रात के अंधेरे में 26 साल युवक आ गया भारत, बीएसएफ ने पकड़ लिया
“पाकिस्तान में शादी नहीं हुई तो बार्डर पार कर रात के अंधेरे में 26 साल युवक आ गया भारत, बीएसएफ ने पकड़ लिया”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 May 2026
https://thekhatak.com/Pak_Intruder_Caught_-At-_Barmer_Border-BSF_-Action_Security_Agencies_Probe
Google News
Copied
पाकिस्तान में शादी नहीं हुई तो बार्डर पार कर रात के अंधेरे में 26 साल युवक आ गया भारत, बीएसएफ ने पकड़ लिया

भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीमापार कर भारत में घुसपैठ करने वाले एक युवक को बीएसएफ ने पकड़ लिया है और उसके बाद उसे बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है जहां बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त पूछताछ कर रही है। बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान का निवासी है, जिसकी पहचान मुहम्मद आवेश उर्फ हुजूर बख्श मुसलमान के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक पाकिस्तान के मीठी जिले के समोरे गांव का रहने वाला है और उसे भारत में धनाऊ थाना क्षेत्र की सीमा पर मिये को तला और सरूपे के तला के बीच स्थित बीएसएफ की फेंसिंग के पास संदिग्ध हालत में देखा गया था। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक पुलिस निगरानी में है और उसकी गतिविधियों को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि युवक के पाकिस्तान से आने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार युवक ने जांच में बताया है कि उसकी सगाई किए हुए काफी वर्ष हो गए लेकिन ससुराल वाले शादी नहीं कर रहे थे तो वो नाराज होकर पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत चला आया।

 

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter