अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 : ब्यूटी क्राउन के साथ लग्जरी कार, ग्रैंड फिनाले में मिलेंगे 3 कार और 5 स्कूटी जैसे शानदार इनाम
जयपुर में शुरू हुई अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 की 15 दिवसीय मेगा ग्रूमिंग वर्कशॉप में देशभर की टॉप-121 मॉडल्स हिस्सा ले रही हैं। 11 जनवरी 2026 को अनंता रिजॉर्ट में होने वाले ग्रैंड फिनाले में विजेताओं को 3 लग्जरी कारें, 5 स्कूटी व ढेर सारे इनाम मिलेंगे। अभी वाइल्ड कार्ड एंट्री भी खुली है।
जयपुर। ग्लैमर की दुनिया में सपनों को पंख देने वाला नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट “अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7” अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। रवि सूर्या ग्रुप और अनंता रिजॉर्ट जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य पेजेंट की 15 दिवसीय मेगा ग्रूमिंग वर्कशॉप वैशाली नगर स्थित लग्जरी वेन्यू “अडोर क्लब एंड लाउंज” में धूमधाम से शुरू हो गई है।
टॉप-121 सेमीफाइन लिस्ट्स की चमक देश के कोने-कोने से चुनी गईं टॉप-121 खूबसूरत एवं प्रतिभाशाली मॉडल्स इस वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं। इनमें अविवाहित युवतियां (मिस कैटेगरी) और विवाहित महिलाएं (मिसेज कैटेगरी) दोनों शामिल हैं। 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाली इस इंटेंसिव ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के दिग्गज एक्सपर्ट्स से रू-ब-रू होकर खुद को निखार रही हैं।
क्या-क्या सिखाया जा रहा है? वर्कशॉप का पूरा फोकस केवल बाहरी सौंदर्य नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर है। प्रमुख ट्रेनिंग मॉड्यूल्स इस प्रकार हैं:पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग,प्रोफेशनल रैम्प वॉक और स्टेज प्रेजेंस,पॉश्चर, डिक्शन और कम्युनिकेशन स्किल्स,फैशन सेंस, स्टाइलिंग और मेकअप टिप्स,फोटोजेनिक्स और कैमरा फेसिंग,पब्लिक स्पीकिंग और इंटरव्यू स्किल्स,हर दिन अलग-अलग सेशन में मॉडल्स को प्रोफेशनल कोरियोग्राफर, ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स, फिटनेस ट्रेनर्स, न्यूट्रिशनिस्ट और साइकोलॉजिस्ट मार्गदर्शन दे रहे हैं।
केवल 40 फाइनलिस्ट्स को मिलेगा ग्रैंड फिनाले का टिकट 15 दिन की कड़ी मेहनत और लगातार असेसमेंट के बाद इन 121 सेमीफाइनलिस्ट्स में से सिर्फ 40 सबसे बेहतरीन मॉडल्स को चुना जाएगा। ये चुनी हुई 40 प्रतिभागी 11 जनवरी 2026 को पिंक सिटी जयपुर के शानदार अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।
इनामों की बारिशः कार, स्कूटी और लाखों के गिफ्ट्स इस बार पेजेंट के विजेताओं के लिए इनामों की झड़ी लगाई गई है:टॉप-3 विनर्स को लग्जरी कार,सब-टाइटल विनर्स को 5 स्कूटी,नकद पुरस्कार, विदेशी ट्रिप, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और ढेर सारे आकर्षक गिफ्ट्स,
आयोजकों का कहना है…पेजेंट के फाउंडर एवं आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया,“हमारा पेजेंट सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, टैलेंट और पर्सनैलिटी को सेलिब्रेट करता है। यहां आने वाली हर महिला में खुद को बेहतर बनाने का जज्बा और बड़ा सपना देखने की चमक साफ दिखती है। हमारा मकसद उन्हें सिर्फ क्राउन नहीं, बल्कि ग्लैमर इंडस्ट्री में लॉन्च होने का मजबूत प्लेटफॉर्म देना है।”
अभी भी मौका हैः वाइल्ड कार्ड एंट्री ओपन जिन लड़कियों या महिलाओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके लिए अच्छी खबर! वाइल्ड कार्ड एंट्री अभी भी खुली हुई है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट या इंस्टाग्राम पेज के जरिए तुरंत अप्लाई कर सकती हैं।ग्रैंड फिनाले 11 जनवरी को जयपुर के अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में होगा, जहां देश की सबसे प्रतिभाशाली महिलाएं एक ही मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगी। यह शाम न सिर्फ ग्लैमरस, बल्कि प्रेरणादायक भी होने वाली है।