“भूत तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता है” कहकर महिला को फंसाया फिर जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया...

राजस्थान के दौसा जिले में एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा महिला को भूत-प्रेत का डर दिखाकर दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

May 8, 2026 - 11:26
“भूत तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता है” कहकर महिला को फंसाया फिर जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया...

राजस्थान के दौसा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म और ठगी की गई। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर पीड़िता को भूत-प्रेत और प्रेत-बाधा का डर दिखाया और उसे मानसिक रूप से अपने जाल में फंसा लिया।

आरोपी की पहचान सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेन्द्र निवासी नसीरपुर (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसने महिला को यह विश्वास दिलाया कि उस पर भूत-प्रेत का साया है और एक आत्मा उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। इसी डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने “समस्या समाधान पूजा” के नाम पर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

धार्मिक स्थलों के नाम पर खेल

पीड़िता को आरोपी हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर ले जाता रहा। वहां होटल और धर्मशालाओं में रुककर आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वह तंत्र-पूजा और अनुष्ठान के नाम पर उससे लाखों रुपये की ठगी भी करता रहा।

बदनामी के डर से चुप रही पीड़िता

पीड़िता लंबे समय तक बदनामी के डर से चुप रही और मानसिक दबाव में सब सहती रही। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला सामने आया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी, दौसा एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और लगातार जांच के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

कई अन्य महिलाओं के भी शिकार होने की आशंका

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने केवल इस महिला को ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर, भयभीत या अंधविश्वास से ग्रस्त महिलाओं को निशाना बनाता था।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Kashish Sain Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।