जेजेएम घोटाले में गिरफ्तारी से पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी ने चढ़ाया शिव मंदिर में जल...कहा मै निर्दोष हूँ!

960 करोड़ के जेजेएम घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मामला पहले से ही ईडी और राजनीतिक विवादों में घिरा हुआ था।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 7, 2026 • 12:26 PM  31
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जेजेएम घोटाले में गिरफ्तारी से पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी ने चढ़ाया शिव मंदिर में जल...कहा मै निर्दोष हूँ!
“जेजेएम घोटाले में गिरफ्तारी से पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी ने चढ़ाया शिव मंदिर में जल...कहा मै निर्दोष हूँ!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 May 2026
https://thekhatak.com/jjm-ghotala-mahesh-joshi-arrest-acb-action-960-crore-case
Google News
Copied
जेजेएम घोटाले में गिरफ्तारी से पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी ने चढ़ाया शिव मंदिर में जल...कहा मै निर्दोष हूँ!

राजस्थान में जेजेएम (जल जीवन मिशन) घोटाले से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब 960 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

एसीबी की जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में कुछ फर्मों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बड़े टेंडर हासिल किए गए थे। आरोप है कि मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल नामक फर्मों ने इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी के फर्जी प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल कर करीब 960 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किए।

इस मामले में फर्मों के प्रोपराइटर महेश मित्तल और पदमचंद जैन पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में कई स्तरों पर मिलीभगत हुई है, जिसमें पूर्व मंत्री महेश जोशी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter