नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम

चौहटन पुलिस ने नाबालिग से रेप के फरार आरोपी को 10 हजार के इनाम के साथ 5 दिन की रेकी के बाद गिरफ्तार किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 7, 2025 • 1:18 PM  685
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम
“नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम”
Favicon
Read more onthekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/accused-absconding-in-minor-rape-case-held-after-5-days-of-recce-rs-10-000-reward
Google News
Copied
नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम

बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहनलाल को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पांच दिन तक हैदराबाद में 500-600 निर्माणाधीन फ्लैटों में मजदूर बनकर रेकी की और अंततः उसे हिरासत में लिया।

लगभग एक माह पूर्व चौहटन थाने में नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। घटना के बाद से आरोपी मोहनलाल पुत्र भलाराम, निवासी उण्डखा, फरार चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी को पकड़ने के लिए चौहटन पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह हर बार भागने में सफल रहा। इसके बाद बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। चौहटन थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में गठित इस टीम में एएसआई मुकनाराम, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और रमेश शामिल थे।

हैदराबाद में रेकी और गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचनाओं के आधार पर आरोपी के हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम ने पांच दिन तक हैदराबाद की विभिन्न कॉलोनियों में 500-600 निर्माणाधीन इमारतों में मजदूर बनकर रेकी की। इस दौरान टीम ने काम की तलाश के बहाने आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी मोहनलाल से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में चौहटन थाना पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही। बाड़मेर पुलिस ने इस गिरफ्तारी को जिले के टॉप-10 फरार आरोपियों में शामिल मोहनलाल के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter