जयपुर में 80 मॉडल्स और 8 सेलिब्रिटी बिखेरेंगे रैंप पर जादू: डिजाइनर्स ने दिखाई ग्लैमरस लुक्स की झलक

जयपुर कॉट्योर शो 2025 का चौथा लुक लॉन्च भव्य रूप से हुआ, जिसमें डिजाइनर आकांक्षा भल्ला, शिवायु और मेकअप एक्सपर्ट्स के कलेक्शन प्रदर्शित किए गए, जबकि मुख्य तीन दिवसीय फैशन शो 11-13 जुलाई को 80 मॉडल्स और सेलिब्रिटी शो स्टॉपर्स के साथ होगा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 8, 2025 • 3:15 PM  65
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
जयपुर में 80 मॉडल्स और 8 सेलिब्रिटी बिखेरेंगे रैंप पर जादू: डिजाइनर्स ने दिखाई ग्लैमरस लुक्स की झलक
“जयपुर में 80 मॉडल्स और 8 सेलिब्रिटी बिखेरेंगे रैंप पर जादू: डिजाइनर्स ने दिखाई ग्लैमरस लुक्स की झलक”
Favicon
Read more on thekhatak.com
8 Jul 2025
https://thekhatak.com/80-models-and-8-celebrities-to-spread-magic-on-the-ramp-in-jaipur-designers-glimpse-glamorous-looks
Google News
Copied
जयपुर में 80 मॉडल्स और 8 सेलिब्रिटी बिखेरेंगे रैंप पर जादू: डिजाइनर्स ने दिखाई ग्लैमरस लुक्स की झलक

पिंक सिटी जयपुर एक बार फिर फैशन के रंगों से सराबोर होने को तैयार है। ‘जयपुर कॉट्योर शो 2025’ के चौथे लुक लॉन्च का आयोजन टोंक रोड स्थित क्लब ओसलो में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर तीन प्रमुख फैशन डिजाइनरों और मेकअप एक्सपर्ट्स ने अपने अनूठे कलेक्शनों और स्टाइल स्टेटमेंट्स की आकर्षक झलक पेश की, जिसने फैशन प्रेमियों को आगामी शो के ग्लैमर की एक शानदार झलक दी।

लुक लॉन्च इवेंट में फ्यूशिया की आकांक्षा भल्ला, ब्रांड शिवायु के आयुष और शिवानी, और हेडमेन सैलून के मेकअप एक्सपर्ट्स ने अपने खास लुक्स को रैंप पर प्रदर्शित किया। आकांक्षा भल्ला ने बताया कि उनका नया कलेक्शन विशेष रूप से साड़ियों पर केंद्रित है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। वहीं, शिवायु ब्रांड ने अपने कलेक्शन को जयपुर कॉट्योर शो के लिए खास तौर पर डिजाइन किया है, जो राजस्थानी संस्कृति और समकालीन फैशन का मिश्रण है। मेकअप एक्सपर्ट्स ने डेमो के जरिए ट्रेंडिंग मेकअप लुक्स का प्रदर्शन किया, जो रॉयल थीम्स से प्रेरित थे।

भव्य आयोजन की तैयारियां

शो के फाउंडर और डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि ‘जयपुर कॉट्योर शो 2025’ का यह संस्करण पहले से कहीं अधिक भव्य और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय फैशन शो 11, 12 और 13 जुलाई को मानसरोवर स्थित अलंकारा होटल्स एंड रिसोर्ट में होगा। शो में 80 पुरुष और महिला मॉडल्स पारंपरिक और वेस्टर्न परिधानों में रैंप पर जलवा बिखेरेंगे। खास बात यह है कि शो में 8 सेलिब्रिटी शो स्टॉपर्स भी शामिल होंगी, जिनमें अभिनेत्री अमायरा दस्तूर, शैफाली बग्गा, रागिनी दिवेदी, रिवा अरोरा, मरयम जगीरा, ईशा शाह और मिताली नाग जैसे बड़े नाम हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter