RCB गेंदबाज पर दूसरा रेप केस: जयपुर में नाबालिग से शोषण, गाजियाबाद में शादी का झांसा

RCB क्रिकेटर यश दयाल पर इस महीने दूसरा रेप का आरोप लगा, जयपुर की एक लड़की ने नाबालिग अवस्था से दो साल तक क्रिकेट करियर का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया, जबकि गाजियाबाद में शादी का वादा कर शोषण का मामला पहले दर्ज हुआ था। जयपुर केस में पॉक्सो एक्ट लागू है, जांच जारी है, और गाजियाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यश को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 25, 2025 • 12:50 PM  4.1k
खेल
NEWS CARD
Logo
RCB गेंदबाज पर दूसरा रेप केस: जयपुर में नाबालिग से शोषण, गाजियाबाद में शादी का झांसा
“RCB गेंदबाज पर दूसरा रेप केस: जयपुर में नाबालिग से शोषण, गाजियाबाद में शादी का झांसा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Jul 2025
https://thekhatak.com/second-rape-case-against-rcb-bowler-minor-raped-in-jaipur-marriage-bluff-in-ghaziabad
Google News
Copied
RCB गेंदबाज पर दूसरा रेप केस: जयपुर में नाबालिग से शोषण, गाजियाबाद में शादी का झांसा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज और IPL चैंपियन यश दयाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जयपुर की एक युवती ने उनके खिलाफ क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर और इमोशनल ब्लैकमेल करके दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। सांगानेर सदर थाने में 23 जुलाई को दर्ज FIR में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी, तब यश ने पहली बार उसका यौन शोषण किया था। यह यश दयाल के खिलाफ इस महीने का दूसरा रेप केस है। इससे पहले 8 जुलाई को गाजियाबाद की एक युवती ने भी उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

जयपुर मामले में क्या है आरोप?

सांगानेर सदर थाने के SHO अनिल जैमन ने बताया कि पीड़िता क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। करीब दो साल पहले, जब वह 17 साल की नाबालिग थी, तब यश ने क्रिकेट में करियर बनवाने का वादा करके उसके साथ रेप किया। SHO के मुताबिक, यश ने पीड़िता के करियर बनाने के सपनों का फायदा उठाया और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। हाल ही में IPL-2025 के दौरान जयपुर आए यश ने सीतापुरा के एक होटल में पीड़िता को बुलाकर फिर से रेप किया। इमोशनल ब्लैकमेल और शोषण से तंग आकर पीड़िता ने 23 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter