बीकानेर: 70 लाख की नकबजनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22 पुराने चोरी के केस, पुलिस ने 65 लाख का माल किया बरामद

बीकानेर में 70 लाख की बड़ी नकबजनी करने वाले शातिर अपराधी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या (38) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 65 लाख रुपए का सोना-चांदी और नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पहले से 22 चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

Dec 11, 2025 - 16:28
बीकानेर: 70 लाख की नकबजनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22 पुराने चोरी के केस, पुलिस ने 65 लाख का माल किया बरामद

बीकानेर शहर में पिछले कुछ महीनों से रात के अंधेरे में घरों में नकबजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। लोगों में दहशत थी। आखिरकार बीकानेर पुलिस ने बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल करते हुए करीब 70 लाख रुपए की चोरी के सबसे बड़े मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर और पुराना नकबजन को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी व नकबजनी के 22 मुकदमे दर्ज हैं।

मुख्य घटना: 26 नवंबर 2025 की रात बीकानेर के कोचरों का चौक इलाके में रहने वाले विमलचंद कोचर के घर 26 नवंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुसकर तिजोरी उड़ाई और करीब 10 लाख रुपए नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के भारी मात्रा में जेवरात ले गए। कुल नुकसान करीब 70 लाख रुपए आंका गया।पीड़ित विमलचंद कोचर ने अगले दिन कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला हाई-प्रोफाइल होने और शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने की वजह से बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया।विशेष टीम गठित, 5 दिन में सुलझाया केसआईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी व डिप्टी एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई। कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में इस टीम ने दिन-रात मेहनत की।सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और फील्ड में लगातार दबिश के बाद सिर्फ 5 दिन में पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली।

गिरफ्तार हुआ शातिर नकबजन पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की:नाम: सुरेश सिंह उर्फ सूर्या राजपूतउम्र: 38 वर्ष, पता: वार्ड नं. 5, काली माता मंदिर के पीछे, भूरजी मेघवाल की खेड़ी, थाना नोखा (बीकानेर)सूर्या के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी व अन्य अपराधों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। वह रात के समय खाली या सोते हुए मकानों को निशाना बनाता था और बड़ी सफाई से ताले तोड़कर अंदर घुस जाता था।

पुलिस ने बरामद किया 65 लाख से ज्यादा का माल गिरफ्तारी के बाद सूर्या से सघन पूछताछ और उसके ठिकानों पर दबिश से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया:₹3,39,500 नकद,सोने की 5 मटर माला (लड़ियां) ,1 सोने का पैंडल, 1 चैन, 1 रखड़ी, 1 मंगलसूत्र ,2 गले के हार, 5 टॉप्स, 3 चूड़ियां, 1 अंगूठी ,12 गजरा सेट, 1 मांग टीका, 1 फोटू ,चांदी के 4 गिलास। कुल बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है। शेष माल की बरामदगी और अन्य संभावित वारदातों में सूर्या की संलिप्तता की जांच जारी है।

 

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.