फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान हादसा, अभिनेता अस्पताल में भर्ती

पंजाबी सुपरस्टार परमीश वर्मा फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान अंबाला में नकली गोली से घायल हो गए, लेकिन अब सुरक्षित हैं। फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज़ होगी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 17, 2025 • 2:42 PM  31
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान हादसा, अभिनेता अस्पताल में भर्ती
“फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान हादसा, अभिनेता अस्पताल में भर्ती”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Sep 2025
https://thekhatak.com/accident-during-the-shooting-of-the-film-shera-the-actor-was-admitted-to-the-hospital
Google News
Copied
फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान हादसा, अभिनेता अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के अंबाला में पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा अपनी आगामी फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। यह घटना सोमवार को मिलिट्री एरिया में स्थित एक चर्च के पास हुई, जब एक सीन के दौरान नकली गोली से फायर किया गया। इस दौरान उनकी कार का शीशा टूट गया, और कांच का एक टुकड़ा उनके चेहरे पर जा लगा। हादसे के बाद परमीश को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद वह चंडीगढ़ लौट गए हैं, और फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में परमीश ने दी जानकारी

परमीश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कार की सीट पर टूटे कांच के टुकड़ों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवान के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।” हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन परमीश की इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को राहत दी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter