भीषण बस-डंपर टक्कर: 4 की मौत, 17 घायल

नेशनल हाईवे-54 पर रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हुए। क्रेन से बस काटकर फंसे यात्रियों को निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 9, 2025 • 3:30 PM  5.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भीषण बस-डंपर टक्कर: 4 की मौत, 17 घायल
“भीषण बस-डंपर टक्कर: 4 की मौत, 17 घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 Jul 2025
https://thekhatak.com/4-killed-17-injured-in-bus-dumping-collision
Google News
Copied
भीषण बस-डंपर टक्कर: 4 की मौत, 17 घायल

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे-54 पर संगरिया के नगराना गांव के पास सुबह 8 बजे हुआ, जब हनुमानगढ़ से संगरिया जा रही एक रोडवेज बस की बजरी से भरे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री बुरी तरह फंस गए। टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जो दूर तक सुनाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बचाव कार्य में क्रेन की मदद से बस की बॉडी काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के जरिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर सामान्य किया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter