बाड़मेर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: 2 तहसीलदारों और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले, नए नियुक्तियां जारी

राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए 2 तहसीलदारों और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले किए। यह कदम भूमि राजस्व, विवाद निपटान और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से उठाया गया है।

Oct 28, 2025 - 13:02
बाड़मेर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: 2 तहसीलदारों और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले, नए नियुक्तियां जारी

जोधपुर/बाड़मेर, 28 अक्टूबर 2025: राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने दो तहसीलदारों और तीन नायब तहसीलदारों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। यह तबादला आदेश जिला प्रशासन की कार्यक्षमता को मजबूत करने और विभिन्न तहसीलों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। बाड़मेर जिला, जो राजस्थान का सबसे बड़ा जिला होने के साथ-साथ थार मरुस्थल की सीमा पर स्थित है, यहां भूमि राजस्व, विवाद निपटान और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में तहसीलदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इन तबादलों से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

तबादलों का विवरण:

तहसीलदार स्तर पर फेरबदल:  •रामलाल चौधरी, तहसीलदार बाड़मेर रूरल का ट्रांसफर जालौर बागौड़ा किया गया है।

•अमीन खान को नया तहसीलदार बाड़मेर में नियुक्त किया गया।

•शिव तहसील में विकास सारण को उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ जैसलमेर लगाया है। 

नायब तहसीलदारो में भी फेरबदल:

बाड़मेर में तीन नायब तहसीलदारो के ट्रांसफर किए गए

•तहसीलदार भोमाराम का तबादला चौहटन तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर किया गया।

•चवा नायब तहसीलदार उर्जाराम का तबादला नायब तहसीलदार बिशाला किया गया। 

•उप तहसील बिशाला के नायब तहसीलदार देदाराम का तबादला चांधन जिला जैसलमेर किया गया।

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.