लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कल,परिवार की मांगें पूरी CBI जांच का ऐलान

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत के बाद परिवार की मांगें पूरी होने पर अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 8 बजे होगा, जांच CBI को सौंपी गई। ग्रामीणों ने धरना खत्म किया, सोशल मीडिया पर #JusticeForManisha कैंपेन चल रहा है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 20, 2025 • 7:20 PM  833
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
लेडी टीचर मनीषा  का अंतिम संस्कार कल,परिवार की मांगें पूरी CBI जांच का ऐलान
“लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कल,परिवार की मांगें पूरी CBI जांच का ऐलान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 Aug 2025
https://www.thekhatak.com/lady-teacher-manisha-s-funeral-tomorrow-family-demands-full-cbi-probe
Google News
Copied
लेडी टीचर मनीषा  का अंतिम संस्कार कल,परिवार की मांगें पूरी CBI जांच का ऐलान

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत के बाद चल रहा तनाव अब कुछ शांत होने की ओर है। मनीषा के दादा राम किशन ने बताया कि उनकी दोनों मांगें पूरी हो गई हैं, और अब परिवार बेटी का अंतिम संस्कार करने को तैयार है। किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 8 बजे होगा। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।

दिल्ली AIIMS में तीसरी बार पोस्टमॉर्टम

बुधवार को मनीषा का शव भिवानी से दिल्ली ले जाया गया, जहां AIIMS में तीसरी बार पोस्टमॉर्टम किया गया। यह प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। मनीषा के परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दिल्ली ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को भिवानी के सिविल अस्पताल लाया जा रहा है, जहां इसे रखा जाएगा। गुरुवार सुबह शव को गांव लाया जाएगा।

CBI जांच का ऐलान, CM का वादा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “परिवार की मांग पर जांच CBI को दी जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय होगा।” यह कदम परिवार और ग्रामीणों की मांग के बाद उठाया गया है।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन की पहल

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने ढिगावा गेस्ट हाउस पहुंचकर परिवार, गांव के सरपंच और कमेटी से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार को गेस्ट हाउस में मिलने के लिए आमंत्रित किया और मामले में सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस हाई अलर्ट पर, इंटरनेट बंद

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भिवानी और चरखी दादरी में 19 अगस्त सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गांव से 5 किलोमीटर की दूरी पर दंगा रोकू वाहन, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और तीन जिलों की पुलिस तैनात की गई है।

ग्रामीणों का गुस्सा और नई कमेटी

इससे पहले प्रशासन ने सोमवार देर रात मनीषा के पिता को अंतिम संस्कार के लिए मना लिया था, लेकिन मंगलवार को ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर वे भड़क गए। उन्होंने गांव में अंतिम संस्कार न होने देने का ऐलान किया। इसके बाद ग्रामीणों ने संघर्ष के लिए नई गांव कमेटी बनाई और 20 अगस्त से पक्के मोर्चे की घोषणा की। हालांकि, अब स्थिति सामान्य होने की ओर है।

विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया

इस मामले में पहलवान विनेश फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम खुद भुगतभोगी हैं। हमें तोड़ने की कोशिश की गई, लालच दिया गया, डर दिखाया गया।” उन्होंने मनीषा केस को लेकर कहा, “प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है, लेकिन भिवानी की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरा समाज एकजुट है। मनीषा हमारी बहन है, और हम उसे इंसाफ दिलाएंगे।”

सोशल मीडिया पर गलतफहमी

मनीषा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई, जब लोग सोनीपत की एक युवती की तस्वीर और वीडियो को मनीषा के नाम से शेयर करने लगे। इस पर सोनीपत की युवती ने इंस्टाग्राम पर अपील की कि उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने कहा, “मैं सोनीपत की हूं, और वो बहन भिवानी से थीं। कृपया इस गलतफहमी को दूर करें।”

#JusticeForManisha कैंपेन और कैंडल मार्च

मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर #JusticeForManisha और ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ कैंपेन चल रहा है। आज शाम 6 बजे गुरुग्राम के फर्रुखनगर अनाज मंडी में कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें युवा और सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter