प्लेन क्रैश से दहला महाराष्ट्र,आखिरी पलों की चौंकाने वाली जानकारी महिला पायलट के आखिरी शब्द.

बारामती एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण विमान की लैंडिंग असफल रही, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। को-पायलट के आखिरी शब्द और मेडे कॉल न होना भी जांच का विषय बना है। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आई।

Jan 28, 2026 - 16:06
Jan 28, 2026 - 17:50
प्लेन क्रैश से दहला महाराष्ट्र,आखिरी पलों की चौंकाने वाली जानकारी महिला पायलट के आखिरी शब्द.

महाराष्ट्र:- बारामती एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हुआ। विमान लैंडिंग के प्रयास के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे से टकरा गया।

हादसे का समय और परिस्थितियां

सूत्रों के अनुसार, सुबह घना कोहरा था, जिससे रनवे दिखाई नहीं दे रहा था। विमान ने सुबह रनवे-11 पर पहली बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन पायलट को रनवे दिखाई नहीं दिया। इसके बाद विमान को दोबारा ऊपर उठाया गया और दूसरी लैंडिंग के प्रयास में संतुलन खो गया।

 महिला पायलट के आखिरी शब्द

हादसे से ठीक पहले को-पायलट कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द “ओह शिट… ओह शिट” थे। मुख्य पायलट ने इस दौरान कोई मेडे कॉल नहीं की। यह घटनास्थल पर मौजूद फ्लाइंग स्कूल के एक सूत्र ने जानकारी दी।

हादसे में जान गंवाने वाले

डिप्टी सीएम अजित पवार

मुख्य पायलट सुमित कपूर

को-पायलट सांभवी पाठक

पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

दुर्घटना का दृश्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे के पास पहुंचते ही संतुलन खो बैठा और जमीन से टकरा गया। टकराने के बाद विमान में भीषण आग लग गई और 4-5 बार धमाके हुए। आग और धुएं की वजह से लोग मदद के लिए आगे नहीं बढ़ सके।

हादसे के बाद केवल विमान का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। टुकड़े आसपास के घरों तक भी गिर गए।

अजित पवार का अंतिम फोन

हादसे से पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल से फोन पर बात की थी।

जांच और आगे की कार्रवाई

हादसे की जांच के लिए एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर ब्लैक बॉक्स, सीसीटीवी फुटेज और पायलट की बातचीत रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है। कोहरे और लैंडिंग में तकनीकी चूक को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।