दुकानदार का अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका

बाड़मेर के नेतराड़ गांव में रविवार रात 6 बदमाशों ने दुकानदार बाबूलाल का अपहरण कर मारपीट की, हाथ-पैर तोड़े और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 22, 2025 • 3:46 PM  26
क्राइम
NEWS CARD
Logo
दुकानदार का अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका
“दुकानदार का अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका”
Favicon
Read more on thekhatak.com
22 Sep 2025
https://thekhatak.com/shopkeeper-kidnapped-dumped-on-roadside-after-brutal-assault
Google News
Copied
दुकानदार का अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका

बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के नेतराड़ गांव में रविवार रात एक दुकानदार के अपहरण और बेरहमी से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। छह बदमाशों ने मिलकर दुकानदार बाबूलाल को अगवा किया, उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद बदमाश घायल बाबूलाल को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को बाड़मेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह

पुलिस के अनुसार, इसरोल गांव के बानों की ढाणी निवासी बाबूलाल पुत्र भगाराम और गांव के ही खेताराम के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पीड़ित बाबूलाल ने बताया कि खेताराम उसे कई दिनों से जान से मारने की धमकियां दे रहा था। तीन दिन पहले बाबूलाल ने चौहटन थाने की लीलसर चौकी में खेताराम और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हुए, जिसके चलते उन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

अपहरण के बाद 10 किलोमीटर दूर छोड़ा घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे बदमाशों ने बाबूलाल को कार में अगवा किया। अपहरण के बाद बदमाशों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। चौहटन पुलिस को सूचना मिलते ही नाकाबंदी शुरू की गई और बदमाशों का पीछा किया गया। दबाव बढ़ता देख बदमाशों ने बाबूलाल को अपहरण स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में बाबूलाल को देखा और तुरंत उसे बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल पहुंचाया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter