‘डार्लिंग… तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर दिए’, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का छात्रा से अशोभनीय ऑडियो वायरल, हिरासत में लिया गया
लखनऊ यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने विश्वविद्यालय व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में प्रोफेसर एक बीएससी छात्रा से आपत्तिजनक और निजी बातचीत करता सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह छात्रा को परीक्षा के पेपर “आउट” करने का दावा भी कर रहा है।
ऑडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनगंज पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल ऑडियो में क्या कहा गया
वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर प्रोफेसर छात्रा से इस तरह बातचीत करता सुनाई देता है—
प्रोफेसर:
“बच्चा, मामा ठीक है न सब?”
छात्रा:
“जी सर, सही हैं।”
प्रोफेसर:
“तो अगर कुछ भी हेल्प चाहिए, केजीएमयू में तो ज्यादा डॉक्टर जाने वाले हैं, ठीक है डार्लिंग… अगर आप कहोगी तो मैं बिल्कुल आ जाऊंगा। अगर कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए और कोई हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सबकुछ ओपन है।”
छात्रा:
“नहीं सर, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है… हो जाएगा काम।”
प्रोफेसर:
“तो नहीं बता दीजिएगा, अगर कुछ होगा ठीक है मेम। किस दिन मिलने आओगी, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके?”
छात्रा:
“सर, मुझे मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि अभी घर पर भी देखना है।”
प्रोफेसर:
“जब आपके एग्जाम होंगे कोर और इलेक्टिव वाला, तो उससे पहले बता दीजिएगा, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं तुम्हारे लिए।”
छात्रा:
“सर, वैसे मैंने पढ़ तो लिया है, सिलेबस पूरा हो गया है।”
प्रोफेसर:
“नहीं-नहीं… तुम आ जाओ, तुम्हारे लिए मैं पेपर आउट कर दूंगा यार। पूरा पेपर रखा है मेरे पास, तो आ जाओ आप।”
छात्रा:
“सर, अभी घर पर रहना जरूरी है, इसलिए नहीं आ सकती।”
प्रोफेसर:
“तो मिलने नहीं आओगी एक बार भी?”
छात्रा:
“सर, मम्मी का देखना है, इसलिए अभी घर पर रुकना है।”
प्रोफेसर:
“तो बताओ कब तक आ पाओगी एक बार?”
छात्रा:
“सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए।”
प्रोफेसर:
“सात दिनों के अंदर?”
छात्रा:
“सर, एग्जाम खत्म हो जाएं फिर आते हैं।”
प्रोफेसर:
“एग्जाम से पहले आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिये हैं तुम्हारे लिए।”
छात्रा:
“अच्छा सर, मैं ट्राई करती हूं…”
प्रोफेसर:
“ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको। तो 7 दिन के अंदर आ जाओ फिर।”
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद हसनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। कुलपति जे.पी. सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
छात्र संगठनों का विरोध
ABVP कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोपी प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
- lucknow university viral audio
- LU professor viral audio
- professor student audio leak
- paper out case lucknow university
- lucknow university professor controversy
- bsc student viral audio
- UP university news
- exam paper leak news
- professor arrested lucknow
- geology department professor
- viral audio professor student
- lucknow news today
- Lucknow University
- Paper Leak Case
- BSC Student
- Viral Audio
- UP News
- Professor Controversy
- Lucknow News
- Exam Paper Leak