दादा ने की 9 साल की पोती की हत्या, शव बक्से में छुपाया , दो दिन तक परिजनों को देता रहा झूठा दिलासा

ताला खोलते ही पूरे घर में तेज बदबू फैली हुई थी। पुलिस ने जब बक्सा खोला तो उसमें बोरी में लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 19, 2025 • 11:47 AM  2.1k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
दादा ने की 9 साल की पोती की हत्या, शव बक्से में छुपाया , दो दिन तक परिजनों को देता रहा झूठा दिलासा
“दादा ने की 9 साल की पोती की हत्या, शव बक्से में छुपाया , दो दिन तक परिजनों को देता रहा झूठा दिलासा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Aug 2025
https://www.thekhatak.com/grandfather-kills-9-year-old-granddaughter-hides-body-in-box-gives-false-comfort-to-family-for-two-days
Google News
Copied
दादा ने की 9 साल की पोती की हत्या, शव बक्से में छुपाया , दो दिन तक परिजनों को देता रहा झूठा दिलासा

हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक 26 वर्षीय युवक, जो रिश्ते में मृतका का दादा था, ने 9 साल की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर में रखे बक्से में छुपा दिया। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दरिंदगी भी की गई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

दो दिन तक लापता थी मासूम, परिजनों को थी अनहोनी की आशंका

बच्ची के पिता ने शनिवार रात टाउन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाले मामा के घर गई थी। मामा के घर पर कोई नहीं मिलने पर वह वापस लौट रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, आरोपी रिश्तेदार परिजनों को झूठा दिलासा देता रहा कि बच्ची जल्द मिल जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिला सुराग, पुलिस को हुआ शक

पुलिस ने बच्ची की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार शाम करीब 5 बजे पुलिस की टीम बच्ची की तलाश में आरोपी के घर पहुंची। वहां ताला लगा देखकर पुलिस को शक हुआ, क्योंकि आरोपी ने दावा किया था कि वह घर पर ही था। पुलिस ने आसपास पूछताछ शुरू की तो पता चला कि यह घर बच्ची के पिता के मामा का है।

शराब के नशे में गुमराह करता रहा आरोपी

पुलिस ने रविवार देर रात करीब 12:30 बजे आरोपी को हिरासत में लिया। उस समय वह शराब के नशे में धुत था। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बच्ची के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि उनका रिश्तेदार इतना जघन्य अपराध कर सकता है। लेकिन सोमवार सुबह दोबारा पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बदबू ने खोला राज, बक्से में मिला मासूम का शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसके घर पहुंची। ताला खोलते ही पूरे घर में तेज बदबू फैली हुई थी। पुलिस ने जब बक्सा खोला तो उसमें बोरी में लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ। टाउन थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी।

एसपी हरी शंकर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter