आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की बिहार यात्रा में बदलाव! रोड शो रद्द, बंद गाड़ी से पहुंचे मोतिहारी

आतंकी अलर्ट के चलते राहुल गांधी की बिहार यात्रा में बदलाव हुआ, रोड शो रद्द कर बंद गाड़ी से ढाका पहुंचे। सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित कर वोटर अधिकारों और बीजेपी पर साधा निशाना।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 28, 2025 • 2:18 PM  75
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की बिहार यात्रा में बदलाव! रोड शो रद्द, बंद गाड़ी से पहुंचे मोतिहारी
“आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की बिहार यात्रा में बदलाव! रोड शो रद्द, बंद गाड़ी से पहुंचे मोतिहारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Aug 2025
https://www.thekhatak.com/changes-in-rahul-gandhi-s-visit-to-bihar-after-terror-alert-roadshow-cancelled-motihari-arrives-by-closed-vehicle
Google News
Copied
आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की बिहार यात्रा में बदलाव! रोड शो रद्द, बंद गाड़ी से पहुंचे मोतिहारी

बिहार में चल रही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आतंकी अलर्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इस वजह से उनकी यात्रा में कई बदलाव किए गए। सीतामढ़ी में जिस कैंप में राहुल रुके थे, वहां से वे सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। रास्ते में उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच सजाए गए थे, लेकिन राहुल ने वहां रुकने के बजाय मंदिर की ओर बढ़ना बेहतर समझा।

मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद राहुल गांधी का रोड शो रद्द कर दिया गया। इसके बजाय, वे ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से मोतिहारी के ढाका पहुंचे। तय समय से एक घंटा पहले, यानी सुबह 11 बजे ही वे ढाका पहुंच गए। रास्ते में उन्होंने बंद गाड़ी से ही लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। फिलहाल, राहुल गांधी ढाका के सिटी होटल में ठहरे हुए हैं। उनकी योजना शाम 4 बजे आजाद चौक से यात्रा को फिर से शुरू करने की है।

वोटर अधिकार यात्रा: राहुल का बिहार में जोरदार संदेश

वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के रीगा चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा, “यह सिर्फ वोटर अधिकार यात्रा नहीं है, बल्कि यह आपके हक की लड़ाई है।” राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद वहां एक करोड़ नए वोटर जुड़े, लेकिन जहां नए वोटर आए, वहां बीजेपी को जीत मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोट चोरी की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो भविष्य में लोगों का राशन कार्ड और जमीन भी छीनी जा सकती है। अपने भाषण के अंत में राहुल ने बिहार की जनता की तारीफ करते हुए कहा, “बिहारियों की राजनीतिक समझ का कोई जवाब नहीं।”

जानकी मंदिर में पूजा, तेजस्वी और मुकेश सहनी भी रहे साथ

इससे पहले, राहुल गांधी पुनौराधाम में माता जानकी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और माता की आरती उतारी। मंदिर के मुख्य पुजारी से उन्होंने मंदिर के इतिहास और महत्व के बारे में भी बात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी भी उनके साथ थे। पूजा के बाद राहुल के गले में माला और चुनरी देखी गई। मंदिर से निकलते वक्त पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन राहुल बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए।

तेजस्वी का बीजेपी पर पलटवार

बीजेपी द्वारा तेजस्वी यादव को राम विरोधी बताए जाने पर तेजस्वी ने जवाब दिया, “धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। हर किसी की अपनी आस्था होती है।”

 वहीं, पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने राहुल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस शिकायत से यात्रा के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter