पुलिस की दबिश: देवनगर और श्रमिकपुरा में छापेमारी
पुलिस ने देवनगर के हल्का क्षेत्र में आदेश्वर किराणा स्टोर और श्रमिकपुरा मसुरिया गोदाम पर दबिश दी। यहां से देसाई, लंगर, ठाकुर, ओटू समेत विभिन्न ब्रांडों की नकली बीड़ी, स्टीकर, रेपर और अन्य सामग्री जब्त की गई। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।एसआई महावीर सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई मसूरिया क्षेत्र में की गई। टीम ने मौके से 20 से अधिक कार्टून बीड़ी के जब्त किए। साथ ही, पैकिंग मैटेरियल और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
आरोपी गिरफ्तार: दिलीपसिंह को पकड़ा
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दिलीपसिंह (28) पुत्र जोरसिंह राजपूत निवासी श्रमिकपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी नकली बीड़ी की सप्लाई और निर्माण में शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
शिकायत के आधार पर एक्शन: देसाई कंपनी ने दी थी रिपोर्ट
एसआई महावीर सिंह के अनुसार, देसाई कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी के नाम से बाजार में नकली बीड़ी के बंडल बनाकर बेचे जा रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने मसूरिया क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां एक मकान में नकली बीड़ी के बंडल और सामग्री जब्त की गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस का कहना है कि शहर में नकली सामानों की सप्लाई पर सख्ती बरती जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।