अक्षय कुमार बिना सिर वाले भूत के साथ मस्त, वीडियो हुआ वायरल: पूछा सवाल – क्या भूत सच में होते हैं?

अक्षय कुमार बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते दिखे, वीडियो वायरल, फिल्म ‘भूत बंगला’ का मजेदार प्रोमो छाया सोशल मीडिया पर।

Feb 28, 2026 - 17:55
अक्षय कुमार बिना सिर वाले भूत के साथ मस्त, वीडियो हुआ वायरल: पूछा सवाल – क्या भूत सच में होते हैं?
अक्षय कुमार बिना सिर वाले भूत के साथ मस्त, वीडियो हुआ वायरल: पूछा सवाल – क्या भूत सच में होते हैं?
अक्षय कुमार बिना सिर वाले भूत के साथ मस्त, वीडियो हुआ वायरल: पूछा सवाल – क्या भूत सच में होते हैं?

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना सिर वाले भूत यानी सरकटे के साथ ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय गंभीर अंदाज में भूत से पूछते हैं, “क्या भूत सच में होते हैं?” जिसके जवाब ने दर्शकों को डर के बजाय हंसी से लोटपोट कर दिया।

भूत मजाकिया अंदाज में कहता है कि उसे खुद नहीं पता। वह बताता है कि उसके पिता ने उसकी मां से कहा था कि वह भूत है, जबकि मां का दावा था कि पिता भूत हैं। अंत में भूत यह सब अफवाह बताते हुए बातचीत टाल देता है।

यह प्रोमो अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा है। फिल्म में डरावने माहौल के बीच कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर साफ है कि मेकर्स ने प्रमोशन के लिए एक अलग और क्रिएटिव तरीका अपनाया है, जो दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा रहा है।

फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ पहले ही रिलीज हो चुका है और 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। गाने को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

खास बात यह है कि 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन फिर से साथ आए हैं। ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ जैसी आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों के बाद यह जोड़ी उसी अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाने की तैयारी में है।

फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Web Desk Web Desk The Khatak