कोरोना की फिर दस्तक: जयपुर में युवक समेत दो की मौत, जोधपुर में 40 दिन का नवजात संक्रमित

तीन दिन में जोधपुर में मिले 9 नए केस, दो नवजातों में अब तक संक्रमण की पुष्टि

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
May 26, 2025 • 6:55 PM  16
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कोरोना की फिर दस्तक: जयपुर में युवक समेत दो की मौत, जोधपुर में 40 दिन का नवजात संक्रमित
“कोरोना की फिर दस्तक: जयपुर में युवक समेत दो की मौत, जोधपुर में 40 दिन का नवजात संक्रमित”
Favicon
Read more onthekhatak.com
26 May 2025
https://thekhatak.com/two-die-in-jaipur-40-day-old-infant-infected-in-jodhpur
Google News
Copied
कोरोना की फिर दस्तक: जयपुर में युवक समेत दो की मौत, जोधपुर में 40 दिन का नवजात संक्रमित

जयपुर/जोधपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना से दो मौतें हुईं, जिनमें एक 26 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं, कुल 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें 40 दिन का एक नवजात शिशु भी शामिल है।

जयपुर में दो मौतें, पांच नए केस
जयपुर में सोमवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मृत मिला था, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक निजी अस्पताल में भर्ती 26 साल के युवक ने दम तोड़ दिया। युवक पहले से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था।

शहर में सोमवार को कुल 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक युवक हाल ही में थाईलैंड यात्रा से लौटा था, जिससे संक्रमण का शक जताया जा रहा है।

जोधपुर में 4 नए केस, नवजात भी संक्रमित
जोधपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में यहां 9 नए केस मिले हैं। सोमवार को 4 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 40 दिन का नवजात भी शामिल है। नवजात का जन्म 16 अप्रैल को हुआ था और फिलहाल वह एनआईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है।

एमडीएम अस्पताल में भर्ती रामेश्वर नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति पहले से वेंटिलेटर पर था। इसके अलावा, डीडवाना निवासी 26 वर्षीय महिला और बालेसर का 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं।

जोधपुर में अब तक दो नवजात संक्रमित
जोधपुर एम्स में रविवार और शनिवार को भी केस सामने आए थे। रविवार को एक और शनिवार को चार केस मिले थे, जिनमें एक नवजात भी शामिल था। इस तरह जोधपुर में अब तक दो नवजातों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
लगातार मिल रहे नए केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है और अस्पतालों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter