बालोतरा में ऑपरेशन विषभंजन के तहत बड़ी कार्रवाई, 27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत कार्रवाई करते हुए 27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

May 27, 2026 - 13:12
बालोतरा में ऑपरेशन विषभंजन के तहत बड़ी कार्रवाई, 27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

बालोतरा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27.54 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है और एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस फिलहाल आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क और खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने कैसे की कार्रवाई

बालोतरा एसपी रमेश ने बताया कि जिले में बढ़ती नशाखोरी पर रोक लगाने और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ऑपरेशन विषभंजन चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

एएसपी हरफूल सिंह मीना और डीएसपी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी, जिसकी कमान थानाधिकारी हिंगलाजदान के नेतृत्व में सौंपी गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस को कांस्टेबल चैनाराम के जरिए सूचना मिली थी कि बालोतरा कस्बे में दूध डेयरी के पीछे रतन विहार कॉलोनी जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी में मिला MD ड्रग्स और उपकरण

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 27.54 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके अलावा नाप-तौल में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक कांटा और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश कुमार पुत्र केसाराम, निवासी भाखरसर पचपदरा, जिला बालोतरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Kashish Sain Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।