बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर जयपुर पहुंचे: सीतापुरा में BNI के स्पेशल सेशन में होंगे शामिल, हजारों उद्यमियों को देंगे संबोधन
जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित BNI INC 2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे। इस आयोजन में देशभर से आए हजारों उद्यमी और बिजनेस प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया और नेटवर्किंग व बिजनेस ग्रोथ पर चर्चा की।
राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित दो दिवसीय BNI INC 2026 कार्यक्रम का दूसरा दिन खास रहा। इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जयपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर आयोजकों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अनुपम खेर शाम 4 बजे आयोजित होने वाले BNI के विशेष नेटवर्किंग सेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों उद्यमी, बिजनेस प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग ले रहे हैं।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही अनुपम खेर पहुंचे, आयोजकों और BNI सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। अभिनेता की मौजूदगी को लेकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।
पहले दिन रहे बिजनेस और ग्रोथ पर फोकस सेशन
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को एक्सपो एरिया में प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न नेशनल चैप्टर मीट्स आयोजित की गईं, जिनमें अलग-अलग राज्यों से आए सदस्यों ने भाग लिया। पहले दिन कई बड़े बिजनेस लीडर्स ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बिजनेस ग्रोथ, लीडरशिप, डिजिटल मार्केटिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
नेटवर्किंग के जरिए नए अवसरों पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से नेटवर्किंग कर नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा की। उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। पूरे आयोजन स्थल पर दिनभर ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने इसे एक महत्वपूर्ण बिजनेस प्लेटफॉर्म बताया।
राजस्थान में BNI की मजबूत पकड़
BNI जयपुर रीजन ने वर्ष 2017 में राजस्थान में संगठन की शुरुआत की थी। तब से यह संस्था व्यापारिक सहयोग, रेफरल नेटवर्क और प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आयोजकों के अनुसार, INC 2026 का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर नए बिजनेस अवसर और मजबूत नेटवर्क तैयार करना है।