अवैध खनन के खिलाफ जोधपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 6 वाहन जब्त.
जोधपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस, खनिज विभाग और एसआईटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बड़ली, बालसमंद और विवेक विहार क्षेत्रों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान सैण्डस्टोन और बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
जोधपुर, 06 जनवरी:- राज्य सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जोधपुर जिले में खनिज विभाग एवं एसआईटी (विशेष जांच दल) द्वारा बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गई। मंगलवार को अलग–अलग क्षेत्रों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान अवैध खनन व अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की सख्त पालना
अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध राज्यभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई बड़ली क्षेत्र में सैण्डस्टोन का अवैध खनन पकड़ा गया ग्राम बड़ली, तहसील जोधपुर में आकस्मिक जांच के दौरान सैण्डस्टोन के अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त
2 ट्रैक्टर-कम्प्रेसर और 2 ट्रक पकड़े गए।
चारों वाहन किए गए जब्तजब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना राजीव गांधी नगर, जोधपुर की सुपुर्दगी में सौंपा गया बालसमंद व विवेक विहार में बजरी का अवैध परिवहन उजागरदोनों क्षेत्रों में की गई जांच में खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लगे
2 डंपर पकड़े गए।
डंपरों को संबंधित थानों को सौंपा गया डंपर क्रमशः पुलिस थाना मंडोर और पुलिस थाना विवेक विहार, जोधपुर को सुपुर्द किए गए। कुल 6 वाहन जब्त, खनन माफिया में मचा हड़कंप
एक ही दिन में की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारी और सुरक्षा बल रहे मौके पर मौजूद कार्रवाई में अधीक्षण खनि अभियंता डी.पी. गौड़, खनि अभियंता भगवान सिंह, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल अहारी, खनिकार्यदेशक प्रेम प्रकाश, अजीत सिंह, अंजु माथुर, संबंधित पुलिस थानों का जाब्ता
एवं बॉर्डर होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
अधीक्षण खनि अभियंता डी.पी. गौड़ ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
यह कार्रवाई राज्य सरकार की कठोर नीति, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।