अजमेर में 400 पदों पर भर्ती: कल से ब्लॉक स्तर पर कैंप, 14–25 हजार तक सैलरी का मौका
अजमेर जिले में 23 मार्च से ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप शुरू होंगे, जिनमें 400 पदों पर सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और अधिकारी की भर्ती की जाएगी। 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 14 से 25 हजार रुपये तक वेतन और पीएफ, पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
राजस्थान के अजमेर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी रोजगार खबर सामने आई है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद और Security Skills Council of India, नई दिल्ली के सहयोग से जिले में ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये कैंप 23 मार्च से शुरू होकर अलग-अलग पंचायत समितियों में लगाए जाएंगे, जहां कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
400 पदों पर होगी भर्ती,इस भर्ती अभियान के तहत:,सुरक्षा जवान के 370 पद,सुरक्षा सुपरवाइजर के 20 पद,सुरक्षा अधिकारी के 10 पद, भर्ती प्रक्रिया का संचालन एसआईएस सिक्योरिटी कमांडेंट कार्यालय, उदयपुर द्वारा किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कब और कहां लगेंगे भर्ती कैंप
भर्ती कैंप जिले के विभिन्न पंचायत समितियों में इस प्रकार आयोजित होंगे:
23 मार्च 2026 – केकड़ी
24 मार्च 2026 – किशनगढ़
25 मार्च 2026 – नसीराबाद
26 मार्च 2026 – भिनाय
27 मार्च 2026 – सरवाड़
30 मार्च 2026 – पीसांगन
31 मार्च 2026 – अजमेर
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सुरक्षा जवान: 10वीं पास,सुरक्षा सुपरवाइजर: 12वीं पास,सुरक्षा अधिकारी: ग्रेजुएट, उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।शारीरिक मानदंड के अनुसार ऊंचाई 168 से 170 सेमी और वजन 55 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
क्या-क्या दस्तावेज लाने होंगे
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को साथ लाना होगा:10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र,आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी,दो पासपोर्ट साइज फोटो,350 रुपये का ऑनलाइन शुल्क।
सैलरी और सुविधाएं
सुरक्षा जवान: ₹14,000 से ₹22,000 प्रतिमाह, सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 से ₹25,000 प्रतिमाह, सुरक्षा अधिकारी: योग्यता अनुसार आकर्षक वेतन। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, आवास और मेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। साथ ही 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी का अवसर दिया जाएगा।
कहां मिलेगी नौकरी
चयनित युवाओं की नियुक्ति देशभर के विभिन्न संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी, जिनमें AIIMS Jodhpur, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला, ताज महल सहित कई औद्योगिक और निजी संस्थान शामिल हैं।