Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: शुभेन्दु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ,मंच पर दिखा मोदी-योगी का जबरदस्त एक्शन!
कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड, लाखों की भीड़ और मंच पर जुटे देश के सबसे बड़े दिग्गज... आखिर जिस बदलाव का इंतज़ार दशकों से था, वो घड़ी आ ही गई।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों की भारी उपस्थिति के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए। समारोह स्थल 'मां दुर्गा' और 'रवींद्रनाथ टैगोर' की तस्वीरों से सजाया गया था, जो बंगाली संस्कृति और राष्ट्रवाद के संगम को दर्शा रहा था।