पाली में सो रही 2 साल की मासूम को कुत्ता घसीटकर ले जाने लगा, मां ने लाठी से हमला कर बचाई बेटी की जान
पाली जिले में घर में सो रही 2 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर बाहर ले जाने लगा। बेटी की चीख सुन मां दौड़ी और लाठी से वार कर किसी तरह मासूम की जान बचाई। बच्ची के सिर पर 12 टांके आए हैं।
राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को जबड़े में पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। अगर समय रहते मां नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र स्थित शेरावाला गांव में 7 मई की रात करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पलंग पर सो रही थी मासूम
मासूम संगीता अपनी मां चकूबाई के घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई भी कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। उस समय बच्ची की मां घर के अंदर काम कर रही थी, जबकि पिता सवाराम गरासिया काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और सीधा बच्ची पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने जबड़े में दबोचा सिर
मां के अनुसार कुत्ते ने बच्ची के सिर को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उसे पलंग से नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मासूम को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख सुनकर मां दौड़ती हुई मौके पर पहुंची। राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को जबड़े में पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। अगर समय रहते मां नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र स्थित शेरावाला गांव में 7 मई की रात करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पलंग पर सो रही थी मासूम
मासूम संगीता अपनी मां चकूबाई के घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई भी कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। उस समय बच्ची की मां घर के अंदर काम कर रही थी, जबकि पिता सवाराम गरासिया काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और सीधा बच्ची पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने जबड़े में दबोचा सिर
मां के अनुसार कुत्ते ने बच्ची के सिर को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उसे पलंग से नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मासूम को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख सुनकर मां दौड़ती हुई मौके पर पहुंची।
मां ने लाठी से किया हमला
चकूबाई ने बताया कि उन्होंने पहले बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता उसे छोड़ नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी उठाई और कुत्ते के सिर पर लगातार कई वार किए।
लाठी के वार के बाद कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत नाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
12 टांके आए, हालत थी गंभीर
प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां पिछले तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा है। बांगड़ हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया कि बच्ची बेहद गंभीर हालत में लाई गई थी। उसके सिर पर कई गहरे घाव थे और करीब 12 टांके लगाने पड़े। हालांकि फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गांव में दहशत, आवारा कुत्तों पर उठे सवाल
इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ने लाठी से किया हमला
चकूबाई ने बताया कि उन्होंने पहले बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता उसे छोड़ नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी उठाई और कुत्ते के सिर पर लगातार कई वार किए। लाठी के वार के बाद कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत नाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।