"राजस्थान कांग्रेस में हलचल: हेमाराम की बैठक पर अमीन खान का इनकार, गुटबाजी पर चर्चा"
राजनीतिक हलचल: हेमाराम चौधरी के हॉस्टल में बैठक का विवाद, अमीन खान ने किया इंकार
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद सुर्खियां बटोर रहा है, जहां एक प्रस्तावित बैठक को लेकर प्रमुख नेताओं के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी द्वारा अपने हॉस्टल वीरेंद्र धाम में आयोजित की जाने वाली इस बैठक में भाग लेने से जिले के शिव क्षेत्र के पूर्व विधायक अमीन खान ने साफ मना कर दिया है। खान ने अपनी असहमति जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी बैठकों को किसी के निजी आवास पर आयोजित करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे अनावश्यक अफवाहें और गलत फहमियां फैल सकती हैं। वहीं, बाड़मेर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के बारे में खान ने टिप्पणी की कि दुनिया तो कुछ भी कहती रहेगी, लेकिन हम किसी की जुबान थामने का प्रयास नहीं कर सकते।
अमीन खान और मेवाराम जैन के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गफूर अहमद, पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, सहित अन्य नेता सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर माला पहनकर तिवारी का स्वागत किया गया। वहीं बीते दिनों निष्कासन रद्द कर कांग्रेस में लौटे अमीन खान और मेवाराम जैन ने अपनी राय दी।
मेवाराम जैन के कांग्रेस वापसी पर कुछ लोगों ने उन्हें चरित्रहीन बताया लेकिन अमीन बोले दुनिया कहती रहेगी किसी की जुबान को रोक नहीं सकते।
पर्यवेक्षक राजेश तिवारी बोले कि आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की। हम जिला अध्यक्ष के 6 नाम की सूची आईसीसी को भेजी जाएगी । जो जिले के लोगों को साथ लेकर चले तथा भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला कर सके उसे योग्य व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।
बाड़मेर जिले में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं है। कार्यकर्ताओं की आ रही थी कि पार्टी के सभी बंधुओं को साथ बैठकर गुटबाची को समाप्त किया जाए जिससे पार्टी मजबूत हो।
Mohit Parihar
Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.