उदयपुर IT कंपनी मैनेजर गैंगरेप मामला: चलती कार में हुई दरिंदगी, तीनों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट IT कंपनी की महिला मैनेजर के साथ कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति द्वारा चलती कार में गैंगरेप की शर्मनाक घटना हुई। 20 दिसंबर को CEO की बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया गया। कार के डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Dec 25, 2025 - 11:52
उदयपुर IT कंपनी मैनेजर गैंगरेप मामला: चलती कार में हुई दरिंदगी, तीनों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर शहर से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट IT कंपनी की महिला मैनेजर के साथ कंपनी के ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चलती कार में कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज (25 दिसंबर 2025) उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना की पूरी कहानी यह वारदात 20 दिसंबर 2025 की रात की है। पीड़िता उदयपुर की एक निजी IT कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उस दिन कंपनी के CEO की बर्थडे पार्टी के साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी था। पार्टी उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में स्थित एक होटल में आयोजित की गई थी।पीड़िता रात करीब 9 बजे होटल पहुंची।पार्टी में कंपनी का CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे।पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली, जिसमें जमकर शराब पी गई।पार्टी खत्म होने के बाद अन्य मेहमान धीरे-धीरे चले गए, लेकिन पीड़िता वहां अकेली रह गई। वह नशे में बेहोश जैसी स्थिति में थी।आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड और CEO ने अन्य लोगों को जाने को कहा, ताकि पीड़िता अकेली रह जाए। इसके बाद रात करीब 1:45 बजे महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने पीड़िता को उसकी अपनी कार में बैठाया। कार में पहले से CEO और एग्जीक्यूटिव हेड का पति मौजूद थे। तीनों ने पीड़िता को घर छोड़ने का बहाना बनाया और कार से निकले।रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी और पीड़िता को पिलाई/दिलवाई। इसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में करीब 3 घंटे तक उसे इधर-उधर घुमाया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता को सुबह करीब 5 बजे घर छोड़ा गया। अगली सुबह होश में आने पर उसे पूरे घटनाक्रम का पता चला। उसके प्राइवेट पार्ट्स और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

महत्वपूर्ण सबूत: कार का डैशकैम पीड़िता की कार में लगा डैशकैम ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। इसी वीडियो फुटेज के आधार पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जो पुलिस जांच के लिए मजबूत सबूत बन सकता है।

पुलिस एक्शन और जांच पीड़िता ने 23 दिसंबर को सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराई।उदयपुर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और तीनों आरोपियों (CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति) को 24 दिसंबर की देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया।उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़िता के शरीर पर गैंगरेप से जुड़े घाव और चोटें मिली हैं।जांच का जिम्मा ASP माधुरी वर्मा को सौंपा गया है, जो महिला अपराधों की विशेषज्ञ हैं।आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.