पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की वापसी :10-12 अगस्त तक शुष्क मौसम, 13 अगस्त से बारिश का दौर शुरू

राजस्थान में 10-12 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा, 13 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होगा। शनिवार को जयपुर, भरतपुर, अलवर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 10, 2025 • 2:04 PM  33
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की वापसी :10-12 अगस्त तक शुष्क मौसम, 13 अगस्त से बारिश का दौर शुरू
“पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की वापसी :10-12 अगस्त तक शुष्क मौसम, 13 अगस्त से बारिश का दौर शुरू”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Aug 2025
https://thekhatak.com/summer-retreat-in-western-rajasthan-dry-season-from-10-12-august-rainy-season-from-13-august-onwards
Google News
Copied
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की वापसी :10-12 अगस्त तक शुष्क मौसम, 13 अगस्त से बारिश का दौर शुरू

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता रहता है। शनिवार को जहां भरतपुर, अलवर, जयपुर, करौली और डूंगरपुर के कई इलाकों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया, वहीं पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10 से 12 अगस्त तक राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है, लेकिन 13 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बारिश का हाल

पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। भरतपुर के नगर क्षेत्र में 35 मिलीमीटर, सीकरी में 17, जुरहरा में 15, कामां में 5, और धौलपुर के राजाखेड़ा में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। अलवर के टपूकड़ा में 6, कोटकासिम में 5, तिजारा में 7, और नीमराणा में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर में भी शनिवार दोपहर बाद कई इलाकों जैसे कानोता, बस्सी, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जगतपुरा, सांगानेर, टोंक रोड और जेएलएन मार्ग पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर मौसम केंद्र पर 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। टोंक के उनियारा और अलीगढ़ क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की वापसी

पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। शनिवार को श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 38, जैसलमेर में 37.1, बाड़मेर में 36.6, फलोदी में 36.4, जोधपुर में 34, हनुमानगढ़ में 36.9, चूरू में 34.6, टोंक में 34.2 और जयपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter