IPS KK Bishnoi Wedding: हल्दी में मस्ती, ‘पापा कहते हैं’ गाने पर पिता-बेटे की जोड़ी ने लूटी महफिल

बाड़मेर के धोरीमना निवासी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा 29 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे, VVIP मेहमानों के शामिल होने की संभावना।

Mar 28, 2026 - 13:09
IPS KK Bishnoi Wedding: हल्दी में मस्ती, ‘पापा कहते हैं’ गाने पर पिता-बेटे की जोड़ी ने लूटी महफिल
IPS KK Bishnoi Wedding: हल्दी में मस्ती, ‘पापा कहते हैं’ गाने पर पिता-बेटे की जोड़ी ने लूटी महफिल

राजस्थान के बाड़मेर जिले से जुड़ी एक खास और चर्चित खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी अब शादी के मुकाम तक पहुंच गई है। धोरीमना के मूल निवासी Krishna Kumar Bishnoi और Anshika Verma 29 मार्च को Jodhpur में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी से पहले बाड़मेर के धोरीमना गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है। 27 मार्च से हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। 28 मार्च को यहां भव्य ‘बारात सभा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद बारात जोधपुर के लिए रवाना होगी। शादी समारोह के बाद 30 मार्च को जोधपुर के लहरिया रिसोर्ट में शाही रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है।

दोनों आईपीएस अधिकारियों की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। 25 मार्च को संभल में सगाई के बाद अब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

Krishna Kumar Bishnoi को Yogi Adityanath का करीबी अधिकारी माना जाता है। ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल शादी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के कई बड़े नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath खुद इस जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।

इस शादी को लेकर बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इस जोड़ी को लेकर गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं।

Kashish Sain Bringing truth from the ground