राजस्थानी पोशाक में IPS अंशिका का शानदार डांस, ‘जुहाजूही’ रस्म में SP विश्नोई को हराकर पहले निकाली अंगूठी
संभल एसपी के.के. विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा ने जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। भव्य रिसेप्शन में डिप्टी सीएम और कई बड़े नेता शामिल हुए।
राजस्थान मूल के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। यह शाही शादी जोधपुर में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
भव्य रिसेप्शन में जुटे बड़े चेहर
सोमवार रात जोधपुर के लहरिया रिसोर्ट में आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। समारोह में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए यूपी और राजस्थान से बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे।
राजस्थानी दुल्हन बनीं अंशिका
विदाई से पहले अंशिका वर्मा पारंपरिक राजस्थानी दुल्हन के लुक में नजर आईं। उन्होंने खूबसूरत राजपूताना लहंगा और पारंपरिक ज्वेलरी पहनी, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। विदाई के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जब अंशिका अपनी मां और बहन के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।
दूल्हे का शाही अंदाज
संभल एसपी के.के. विश्नोई भी शाही अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर साफा बांध रखा था, वहीं हाथ में तलवार लेकर पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की झलक पेश की।
शादी की रस्मों में मस्ती
शादी की रस्मों के दौरान “जूता-जूही” जैसे खेलों में अंशिका वर्मा ने बाजी मारी और कई बार जीत हासिल की, जिससे माहौल और भी खुशनुमा बन गया।
वरमाला का खास पल
रविवार रात वरमाला के दौरान एक खास और दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। जब अंशिका माला पहनाने आगे बढ़ीं, तो के.के. विश्नोई पहले पीछे हटे और फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का मशहूर गाना "ओ री सखी मंगल गाओ री…" बजता रहा, जिसने माहौल को और भी भावुक और खास बना दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सभी मेहमानों का अभिवादन किया और स्टेज पर फोटोशूट कराया।
नई शुरुआत
शादी की रस्मों के बाद बारात जोधपुर के अशोक नगर स्थित निवास पहुंची, जहां दूल्हा-दुल्हन का पारंपरिक स्वागत (बंधाया) किया गया।