जयपुर: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के रीजनल हेड ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'प्रोफेशनल लाइफ और आर्थिक तंगी से थक गया हूँ'

जयपुर के चित्रकूट में आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के रीजनल हेड अजय अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ और आर्थिक हालातों से थकने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 20, 2026 - 10:54
जयपुर: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के रीजनल हेड ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'प्रोफेशनल लाइफ और आर्थिक तंगी से थक गया हूँ'

जयपुर। राजधानी के चित्रकूट इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड अजय अरोड़ा (45) ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार शाम उनका शव कमरे में चादर के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची चित्रकूट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

उदयपुर के रहने वाले थे अजय

SHO प्रभु सिंह के अनुसार, मृतक अजय अरोड़ा मूल रूप से उदयपुर के टीजर टाउन के निवासी थे। करीब एक साल पहले ही उनका ट्रांसफर जयपुर हुआ था। वह चित्रकूट नगर सेक्टर-9 में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी उदयपुर में ही हैं। घटना का पता तब चला जब शाम को एक पड़ोसी किसी काम से उनके घर पहुंचा।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में अजय ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने लिखा:

"मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूँ। मेरे सुसाइड करने में किसी का कोई कसूर नहीं है। मैं प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेंशियल कंडीशन (आर्थिक स्थिति) को समेटते-समेटते अब थक गया हूँ। मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा हूँ।"

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Kashish Sain Bringing truth from the ground