महेश्वरी समाज के MGMC महासम्मेलन में शामिल होने का CM भजनलाल शर्मा को न्योता, जोधपुर में जुटेंगे देश-विदेश से 50 हजार से अधिक समाजबंधु.

जोधपुर में होने वाले महेश्वरी समाज के MGMC महासम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से 50 हजार से अधिक समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर मंत्री केके विश्नोई से भी मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

Dec 19, 2025 - 14:14
महेश्वरी समाज के MGMC महासम्मेलन में शामिल होने का CM भजनलाल शर्मा को न्योता, जोधपुर में जुटेंगे देश-विदेश से 50 हजार से अधिक समाजबंधु.

जोधपुर में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित होने वाले भव्य MGMC (महेश्वरी ग्लोबल महासम्मेलन) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया।

माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, समाजसेवी ओम जी, जोधपुर माहेश्वरी समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह तथा युवा समाजसेवी अर्पित धुत शामिल रहे।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि MGMC कार्यक्रम में देश और विदेश से लगभग 50 हजार से अधिक माहेश्वरी समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और भावी पीढ़ी को समाज से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी राज्य सरकार के मंत्री केके विश्नोई को भी दी गई और उनसे भी इस आयोजन को लेकर चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से सम्मेलन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

महेश्वरी समाज द्वारा आयोजित यह MGMC महासम्मेलन जोधपुर के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होने की उम्मीद है।