बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी गिरफ्तारः 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, उदयाद

बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को इंदिरा IVF के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया के साथ 45 करोड़ से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। चार फिल्में बनाने के नाम पर पैसे लिए गए लेकिन सिर्फ दो फिल्में रिलीज हुईं, बाकी का पैसा हड़पने का आरोप है। आज दोनों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Dec 9, 2025 - 13:34
बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी गिरफ्तारः 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, उदयाद

उदयपुर/मुंबई, 9 दिसंबर 2025 प्रसिद्ध बॉलीवुड हॉरर फिल्मों के निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात करीब 10 बजे दोनों को उदयपुर लाया गया और आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे तक उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला? राजस्थान की प्रमुख IVF चेन “इंदिरा IVF” के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर 2025 को उदयपुर के भूपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट, बेटी कृष्णा भट्ट सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई थी।डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि:एक इवेंट में उनकी मुलाकात उदयपुर निवासी दिनेश कटारिया से हुई। दिनेश कटारिया ने उन्हें अपनी पत्नी की बायोपिक बनाने का लालच दिया।24 अप्रैल 2024 को मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में विक्रम भट्ट से मुलाकात करवाई गई। विक्रम भट्ट दंपति ने कहा कि 7 करोड़ कैश + फाइनेंसिंग से वे 47 करोड़ की लागत से 4 फिल्में बना देंगे और रिलीज के बाद 100-200 करोड़ तक का मुनाफा होगा। इस लालच में डॉ. मुर्डिया ने अलग-अलग खातों में कुल 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया।

कितना पैसा ट्रांसफर हुआ? व्यक्तिगत तौर पर: ₹2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 400 ,इंदिरा एंटरटेनमेंट के नाम पर: ₹42 करोड़ 70 लाख 82 हजार 232, कुल: लगभग 45.16 करोड़ रुपये, चार में से सिर्फ दो फिल्में ही रिलीज हुईंदो फिल्में बनाकर रिलीज कर दी गईं। तीसरी फिल्म “विश्व विराट” केवल 25% तक ही बन पाई। चौथी फिल्म “महाराणा-रण” की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई, लेकिन इसके नाम पर ही करीब 25 करोड़ रुपये ले लिए गए।

आरोपी कौन-कौन हैं? विक्रम भट्ट (निर्देशक) श्वेतांबरी भट्ट (पत्नी)  कृष्णा भट्ट (बेटी, मुंबई) दिनेश कटारिया (उदयपुर) महबूब अंसारी (प्रोड्यूसर, ठाणे) मुदित बुटट्टान (दिल्ली) गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (डीएससी चेयरमैन) अशोक दुबे (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज)

आज कोर्ट में पेशी, जोधपुर हाईकोर्ट में भी सुनवाई विक्रम भट्ट ने इस FIR को चुनौती देते हुए जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिसकी सुनवाई भी आज ही है। उदयपुर पुलिस उन्हें चित्रकूट नगर स्थित महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल में रखा गया है। मामले की जांच डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।सोमवार रात उदयपुर पहुंचते समय विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट ने मीडिया के कैमरों से चेहरा छिपाया। अभी तक विक्रम भट्ट या उनके प्रतिनिधि की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.