वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... सुर्यवंशी बने टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

भारत की टी-20 टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ऐतिहासिक मौका मिला है, जबकि श्रेयस अय्यर की ढाई साल बाद टीम में वापसी हुई है।

Jun 6, 2026 - 13:43
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... सुर्यवंशी बने टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले शामिल हैं।

सबसे बड़ी चर्चा का विषय 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। महज 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

वैभव का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, जिससे चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर और बढ़ गया।

कप्तानी में बड़ा बदलाव

टीम में एक और बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर हुआ है। इस बार श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्होंने ढाई साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हालिया सीजन में 498 रन बनाए और अपनी टीम को कई अहम मैच जिताए।

वहीं दूसरी तरफ, पिछले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पिछले कुछ टूर्नामेंटों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था।

टीम में उपकप्तान और नए चेहरे

तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में 237 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।

इतिहास में नया अध्याय

अगर वैभव को इस सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

Kashish Sain Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।