टोंक की कमान संभालते ही टीना डाबी का बड़ा ऐलान, जानिए क्या बदलने वाला है!
एक नए चेहरे ने जिले की कमान संभालते ही आम लोगों को राहत का भरोसा दिलाया है. प्रशासनिक बदलाव के बाद क्या होंगे बड़े फैसले—जानिए पूरी खबर.
राजस्थान के टोंक जिले में नई कलेक्टर के रूप में टीना डाबी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया कि आमजन को राहत देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी परिवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। इसके लिए मामलों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा, ताकि शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण हो सके।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
नई कलेक्टर ने कहा कि सरकार की करीब दो दर्जन फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
उन्होंने विकसित ग्राम और विकसित वार्ड अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की वास्तविक स्थिति को समझते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
आमजन के लिए खुला रहेगा दरवाजा
टीना डाबी ने कहा कि आमजन के लिए उनका कार्यालय हमेशा खुला रहेगा और हर व्यक्ति की समस्या सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उनका लक्ष्य टोंक को विकास के नए स्तर पर ले जाना है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई जिम्मेदारी
गौरतलब है कि 31 मार्च को प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 26 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे, जिसके बाद यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।