युवती रहस्यमयी ढंग से गायब, “पहले प्रेमी के साथ भागी…अब बेचने का आरोप! मौसी की बेटी पर लगा संगीन शक”

एक गांव से युवती के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बालोतरा शहर के एक महिला-पुरुष ने बिहार में बेच दिया है। युवती पहले भी प्रेम प्रसंग के चलते सूरत भाग चुकी थी। घटना की रात युवती घर से गायब हुई और गहने-नकदी भी नहीं मिले। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद एक माह बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
March 6, 2026 • 12:19 PM  4.5k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
युवती रहस्यमयी ढंग से गायब, “पहले प्रेमी के साथ भागी…अब बेचने का आरोप! मौसी की बेटी पर लगा संगीन शक”
“युवती रहस्यमयी ढंग से गायब, “पहले प्रेमी के साथ भागी…अब बेचने का आरोप! मौसी की बेटी पर लगा संगीन शक””
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Mar 2026
https://www.thekhatak.com/balotra-missing-girl-love-affair-family-accuse-selling-bihar
Google News
Copied
युवती रहस्यमयी ढंग से गायब, “पहले प्रेमी के साथ भागी…अब बेचने का आरोप! मौसी की बेटी पर लगा संगीन शक”

बालोतरा जिले के एक गांव से सामने आया यह मामला किसी पहेली से कम नहीं लग रहा। एक युवती रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोती है, लेकिन सुबह होते-होते वह रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती है। घर में रखे गहने और नकदी भी नहीं मिलते। परिवार का आरोप है कि युवती को बिहार में बेच दिया गया, और इस पूरे मामले में शक की सुई किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं बल्कि खुद उसकी मौसी की बेटी और एक अन्य व्यक्ति पर जा टिकती है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि यह वही युवती है जो पहले भी प्रेम प्रसंग के चलते सूरत में एक युवक के साथ घर से भाग चुकी थी। अब सवाल यह है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है, साजिश का है या फिर सच में किसी सौदे का…?

राजस्थान के सीमावर्ती बालोतरा जिले के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने अपने ही रिश्तेदारों पर उनकी बेटी को बिहार में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है, लेकिन घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी युवती का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

पीड़ित पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना वाली रात उनकी बेटी और पत्नी ने साथ में खाना खाया और उसके बाद दोनों सो गए। सुबह जब वे उठे तो उनकी बेटी घर से गायब थी। इसके साथ ही घर में रखे कुछ गहने और नकदी भी नहीं मिले, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

परिजनों का आरोप है कि बालोतरा शहर निवासी एक महिला और एक पुरुष ने मिलकर उनकी बेटी को बिहार में किसी युवक को बेच दिया है। खास बात यह है कि जिस महिला पर आरोप लगाया जा रहा है, वह युवती की मौसी की बेटी (बहन) बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि बेटी को बेचने के बदले मिली रकम से जुड़े कुछ लेन-देन के स्क्रीनशॉट भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

हालांकि मामले में एक और तथ्य सामने आया है कि लापता युवती इससे पहले भी सूरत में एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग चुकी थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन एक महीने का समय गुजर जाने के बावजूद युवती का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन लगातार चिंतित और परेशान हैं।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter