क्या इस बार बिजली का बिल देगा झटका या राहत? EV और उद्योगों को लेकर भी बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं फायदे!
एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसका असर सीधे करोड़ों लोगों की जेब पर पड़ेगा. लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच क्या मिला राहत या बढ़ा बोझ? जानिए पूरी खबर.
जयपुर: राजस्थान के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल का महीना राहत भरी खबर लेकर आया है। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इस साल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
यह फैसला प्रदेश के करीब 2 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए टैरिफ बढ़ाने की मांग की थी, जिसे आयोग ने खारिज कर दिया।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा फायदा
आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर लगने वाला फिक्स चार्ज पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे चार्जिंग सस्ती होगी और आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
उद्योगों को मिली राहत
मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए बिजली दरों में 30 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। अब उन्हें 6.30 रुपये की बजाय 6 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी।
नगर निकाय और बड़े उपभोक्ताओं को फायदा
स्ट्रीट लाइट कनेक्शनों को ‘टाइम ऑफ द डे’ नियमों से राहत दी गई है। साथ ही, बड़े कनेक्शनधारियों के लिए भी कुछ तकनीकी नियमों में ढील दी गई है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।
सरचार्ज का बोझ जारी
हालांकि बिजली दरें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन ‘रेगुलेटरी सरचार्ज’ फिलहाल जारी रहेगा। इसके जरिए बिजली कंपनियां अपने पुराने घाटे की वसूली करती रहेंगी।
सोलर उपभोक्ताओं को भी राहत
सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए नेट बिलिंग व्यवस्था को जारी रखा गया है, जिससे छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को फायदा मिलेगा।