जन्मदिन की पार्टी बनी डरावना अनुभव! वेज बिरयानी में दिखा “कुछ ऐसा” कि उड़ गए होश… क्या है पूरा मामला? जानिए
खुशियों के बीच अचानक थाली में दिखा कुछ ऐसा, जिसे देखकर सब चौंक गए… आखिर क्या था प्लेट में? जानिए पूरी खबर।
अजमेर के कुटचेरी इलाके में स्थित मशहूर रेस्टोरेंट मैंगो मसाला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 6 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकाश सिंह (इंस्टाग्राम पेज - International Foodi) अपनी फैमिली के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। परिवार ने वेज बिरयानी समेत कई फूड आइटम्स ऑर्डर किए।
जब सब लोग बिरयानी का लुत्फ उठा रहे थे, तभी प्लेट में एक कीड़ा नजर आया। आकाश सिंह ने तुरंत स्टाफ को शिकायत की। इस पर रेस्टोरेंट स्टाफ से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि आकाश सिंह ने पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर दिया, जो बुधवार (8 अप्रैल) को वायरल हो गया।
रेस्टोरेंट मैनेजर का दावा
मैंगो मसाला के मैनेजर विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि उन्होंने खुद कस्टमर की टेबल पर जाकर चेक किया था। उनके अनुसार वो कीड़ा नहीं, बल्कि एक खास तरह की इलायची थी जो पकने के बाद इस रूप में दिखती है। राठौड़ ने बताया, “रेस्टोरेंट 26 साल पुराना है। हम ग्राहकों की हेल्थ को बहुत ध्यान में रखकर फूड परोसते हैं।” उन्होंने कस्टमर्स को डिस्काउंट भी दिया और पूरा मामला सुलझा लिया।
इंफ्लुएंसर की नाराजगी
आकाश सिंह ने घटना पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।” उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन से फूड क्वालिटी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
टैक्स चोरी का पुराना मामला
बता दें कि मार्च 2026 में इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने 8-9 मार्च को मैंगो मसाला समेत अजमेर और जयपुर के कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की थी। जांच में पाया गया कि रेस्टोरेंट क्लाउड बेस्ड ‘पेटपूजा’ ऐप का इस्तेमाल कर 15 करोड़ रुपये का टर्नओवर छुपा रहा था। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ललितेश मीणा ने इसकी पुष्टि की थी।
यह घटना अब फूड क्वालिटी और रेस्टोरेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है। अजमेर जैसे पर्यटन शहर में जहां लोग अच्छे खाने के लिए जाते हैं, वहां ऐसी घटनाएं ग्राहकों के भरोसे को तोड़ सकती हैं।