सपनों की उड़ान: एक अभिनेत्री अब अंतरराष्ट्रीय पर्दे पर छा जाने वाली है आखिर कौन है ये लड़की?

एक छोटी शुरुआत से लेकर अब तक का सफर असाधारण रहा है। अब यह उभरती अभिनेत्री एक मेगा बजट अंतरराष्ट्रीय फिल्म में धमाकेदार कदम रखने जा रही हैं। उनकी यह एंट्री और इस फिल्म में उनका रोल जानकर आप हैरान रह जाएंगे।”

Apr 7, 2026 - 12:08
सपनों की उड़ान: एक अभिनेत्री अब अंतरराष्ट्रीय पर्दे पर छा जाने वाली है आखिर कौन है ये लड़की?

राजस्थान की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर आसान नहीं होता, लेकिन चूरू जिले की स्नेहा सिद्ध ने इसे संभव कर दिखाया। उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल स्नेहा सिद्ध अब सऊदी अरब की मेगा बजट अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘7 Dogs’ में अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं।

यह फिल्म सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म की स्टार कास्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ-साथ हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनिका बेलुसी भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को अरब सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसका निर्देशन बिलाल फलाह ने किया है।

स्नेहा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी। शुरुआती दिन चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। हाल ही में उन्होंने अपना खुद का म्यूजिक चैनल भी लॉन्च किया है। फिल्म ‘7 Dogs’ में उनका कैमियो रोल उनके करियर के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

स्नेहा का सफर खास है। चूरू जिले के एक छोटे से गांव में जन्मी स्नेहा ने समाज की प्रथाओं के बावजूद अपनी राह चुनी। जहां आमतौर पर लड़कियों की 13–14 साल की उम्र में शादी कर दी जाती है, वहीं स्नेहा ने अपने सपनों का पीछा करने का फैसला किया और जयपुर आकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

जयपुर में उन्होंने मॉडलिंग एजेंसियों की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से जुटाई और ‘खादी मिस राजस्थान’ प्रतियोगिता से जुड़कर अपने मॉडलिंग करियर की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी म्यूजिक एलबम्स में काम करना शुरू किया और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर तेजी से लोकप्रिय हुईं।

स्नेहा ने लगभग 10 म्यूजिक एलबम्स में काम किया और जयपुर के रवीन्द्र मंच पर थिएटर निर्देशक साबिर खान के साथ एक वर्ष तक थिएटर किया, जिससे उनके अभिनय में निखार आया। इसके बाद मुंबई जाकर उन्होंने म्यूजिक एलबम्स और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम किया। अब उनका यह सफर अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘7 Dogs’ तक पहुँच चुका है।

स्नेहा का यह सफर न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत की कहानी है, बल्कि राजस्थान की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रतीक भी है।