राजस्थान BJP में बड़ा बदलाव की आहट: 9 जिलों में ऐसे दफ्तर खुले कि बदल सकती है पूरी राजनीति की तस्वीर

राजस्थान BJP के नए हाईटेक दफ्तरों के पीछे बड़ी रणनीति की चर्चा ने सियासत में हलचल मचा दी है।

Apr 22, 2026 - 17:34
राजस्थान BJP में बड़ा बदलाव की आहट: 9 जिलों में ऐसे दफ्तर खुले कि बदल सकती है पूरी राजनीति की तस्वीर

राजस्थान की राजनीति में अब संगठन और तकनीक का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कार्यप्रणाली को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 9 जिला मुख्यालयों में नए और हाईटेक कार्यालयों की शुरुआत की है।

आगामी 27 अप्रैल को यह दिन राजस्थान भाजपा के इतिहास में अहम माना जा रहा है, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने पहले राजस्थान दौरे पर टोंक में मुख्य कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। वहीं अन्य जिलों के कार्यालयों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।

भाजपा का ‘डिजिटल संगठन मॉडल’

इन नए कार्यालयों को सिर्फ इमारत नहीं बल्कि “डिजिटल वॉर रूम” के रूप में विकसित किया गया है, जहां से जिला स्तर का हर कार्यकर्ता सीधे जयपुर और दिल्ली मुख्यालय से जुड़ सकेगा।

हाईटेक सुविधाओं से लैस कार्यालय

इन नए कार्यालयों में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें शामिल हैं—

सेंट्रलाइज्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल

IT और सोशल मीडिया वॉर रूम

डिजिटल डेटाबेस और ई-लाइब्रेरी

गेस्ट हाउस और आधुनिक ऑडिटोरियम

 स्मार्ट सिक्योरिटी और बायोमेट्रिक सिस्टम

बूथ स्तर तक डिजिटल कनेक्टिविटी

भाजपा का उद्देश्य अब हर जिले को बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि संगठन की गतिविधियां तेज और प्रभावी हो सकें। पार्टी कार्यकर्ताओं का डेटा और संवाद अब पूरी तरह तकनीक आधारित होगा।

टोंक में होगा मुख्य कार्यक्रम

टोंक में होने वाले इस कार्यक्रम को भाजपा के लिए विशेष माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद यहां स्थायी जिला कार्यालय तैयार हुआ है। इसके साथ ही बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसे आगामी चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है।

आगे की रणनीति

टोंक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर में कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे, जिसमें महिला सशक्तिकरण और बूथ स्तर संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

Kashish Sain Bringing truth from the ground