ट्रक से भीषण टक्कर: सरपंच समेत दो की मौत, दोस्त गंभीर घायल; शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
NH-68 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम पंचायत कानासर के सरपंच लक्ष्मण प्रसाद और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी ओवरटेक के दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच (प्रशासक) और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-68 (जैसलमेर-बाड़मेर) पर शिव थाना क्षेत्र में गूंगा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रात करीब 1 बजे हुआ।
