Bikaner Murder Case:झाड़ियों में मिली लाश का रहस्य गहराया, जांच में खुली ऐसी परतें कि सब हैरान रह गए…

एक सामान्य लगने वाली घटना ने जब पुलिस जांच में परतें खोलीं, तो सामने आया ऐसा सच जिसने सबको हिला दिया…जानिए पूरी खबर

Apr 21, 2026 - 16:06
Bikaner Murder Case:झाड़ियों में मिली लाश का रहस्य गहराया, जांच में खुली ऐसी परतें कि सब हैरान रह गए…

बीकानेर में हुए मनीष जांगू हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शुरू में यह मामला एक रहस्यमय ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी निकिता निकली, जिसने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि निकिता ने अपने पति मनीष जांगू को रास्ते से हटाने के लिए अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची थी। योजना के तहत प्रेमी मनीष को घूमने के बहाने कार से लेकर गया।

रास्ते में गन्ने के जूस में सल्फर की गोलियां मिलाकर मनीष को पिलाई गईं, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोप है कि तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नोखा के बंधाला ताल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल भी दूसरी जगह फेंक दिया गया।

कुछ दिन पहले बंधाला ताल के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान नागौर जिले के अलाय निवासी मनीष जांगू के रूप में हुई।

रिश्तों की कहानी और हत्या की वजह

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मनीष और निकिता की शादी काफी समय पहले हुई थी, लेकिन मुकलावा हाल ही में हुआ था। इसके बाद निकिता अपने ससुराल केवल दो-तीन बार ही गई थी।

बताया जा रहा है कि निकिता का अपने पति से लगाव नहीं था, जबकि उसका अपने नाबालिग प्रेमी के साथ संबंध था। इसी रिश्ते को आगे बढ़ाने और पति को रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रची गई।

पुलिस की जांच और खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित की गईं। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई, जिसके बाद इस ब्लाइंड मर्डर का पूरा खुलासा हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निकिता और उसके नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

नतीजा

यह मामला रिश्तों के बीच विश्वास टूटने और अपराध की हद पार करने की एक खौफनाक मिसाल बन गया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Kashish Sain Bringing truth from the ground