अंडरब्रिज पर लोहे के पतरे पर चढ़ा बैल गिरा नीचे, बड़ा हादसा टला; चौहटन-गडरा मार्ग पर लगा लंबा जाम
अंडरब्रिज पर लोहे के पतरे पर चढ़ा एक बैल संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर बाल-बाल बच गए और घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
बाड़मेर जिले के चौहटन चौहराया को गडरा चौहराया से जोड़ने वाले अंडरब्रिज पर रखें लोहे के पतरे पर एक बेल चढ़ गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।
बैल अंडरब्रिज के ऊपर लगे लोहे के पतरे पर चढ़ गया था। पतरा फिसलन भरा होने के कारण बैल का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बैल के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बैल को हटाने और यातायात सुचारु करने का प्रयास किया।इस घटना ने अंडरब्रिज पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। यहां लोहे के पतरे खुले और असुरक्षित हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।