Nagaur: ऐसा स्कूल जहां शिक्षक सोते हैं और students धोते हैं बर्तन..? क्या है वायरल वीडियो का सच

नागौर के एक स्कूल में ऐसा क्या चल रहा था जो बच्चों से बर्तन उठवाए गए और शिक्षक सामने होते हुए भी खामोश रहे…

Apr 30, 2026 - 18:54
Nagaur: ऐसा स्कूल जहां शिक्षक सोते हैं और students धोते हैं बर्तन..? क्या है वायरल वीडियो का सच

राजस्थान के नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दासावास में मिड-डे मील के दौरान बच्चों से जूठे बर्तन उठवाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे भारी स्टील के बर्तन उठाकर इधर-उधर ले जा रहे हैं, जबकि स्कूल परिसर में शिक्षक मौजूद होने के बावजूद स्थिति पर कोई रोक-टोक नहीं की गई। बताया जा रहा है कि यह सब कुछ हेड मास्टर के सामने ही हो रहा था, जो कुर्सी पर बैठे हुए पूरी घटना को देखते रहे।

चार शिक्षक क्लासरूम में आराम करते मिले

स्थानीय जानकारी के अनुसार, जब यह घटना हुई उस समय स्कूल में कुल 8 शिक्षक कार्यरत थे, जिनमें से 7 मौजूद थे। इसके बावजूद जिम्मेदारी बच्चों पर डाल दी गई। कुछ शिक्षक क्लासरूम के अंदर आराम करते और सोते हुए भी नजर आए।

ग्रामीणों और छात्रों का कहना है कि बच्चों से यह काम कोई एक दिन नहीं बल्कि नियमित रूप से करवाया जाता है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।

हेड मास्टर पर भी उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल स्कूल के हेड मास्टर सोहनलाल फड़ौदा की भूमिका पर उठ रहा है। आरोप है कि उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को टोका, जबकि पूरी घटना उनके सामने हो रही थी।

प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

सीडीओ रामलाल कराडी ने कहा कि यह मामला मीडिया के जरिए सामने आया है और इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह प्रधानाचार्य हो या शिक्षक।

एसडीएम सूर्यकांत शर्मा ने भी कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Kashish Sain Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।