परीक्षा केंद्र में ऐसा क्या मिला कि मच गया हड़कंप… चप्पल के अंदर छिपा ‘राज’ खुलते ही उड़ गए होश! जानिए पूरी खबर

परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी की संदिग्ध हरकत ने सबको चौंका दिया… चप्पल में छिपे राज का खुलासा हुआ तो पूरा सिस्टम हिल गया।

Apr 20, 2026 - 21:23
परीक्षा केंद्र में ऐसा क्या मिला कि मच गया हड़कंप… चप्पल के अंदर छिपा ‘राज’ खुलते ही उड़ गए होश! जानिए पूरी खबर

राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सवाईमाधोपुर जिले के मानटाउन स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ।

परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी लंबे समय तक शौचालय में रुका रहा, जिससे केंद्र स्टाफ को शक हुआ। जब उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

चप्पल में छिपाया मोबाइल

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि परीक्षार्थी ने मोबाइल फोन को अपनी चप्पल की सोल में काटकर छिपा रखा था। वह परीक्षा के बीच शौचालय जाकर प्रश्न पत्र की तस्वीरें भेजने की कोशिश कर रहा था।

तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन, पुराना प्रश्न पत्र और एक ओएमआर शीट भी बरामद हुई, जिससे नकल की पूरी साजिश सामने आ गई।

तुरंत हुई कार्रवाई

केंद्र प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे थाने के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पीसी रिमांड पर भेज दिया गया है।

Kashish Sain Bringing truth from the ground