पचपदरा रिफाइनरी में धुआं-धुआं, उद्घाटन से पहले लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित किया गया!

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लग गई। घटना के बाद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फायर सिस्टम सक्रिय कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री का प्रस्तावित उद्घाटन दौरा स्थगित कर दिया गया है। घटना की जांच की संभावना जताई जा रही है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 20, 2026 • 5:23 PM  32
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पचपदरा रिफाइनरी में धुआं-धुआं, उद्घाटन से पहले लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित किया गया!
“पचपदरा रिफाइनरी में धुआं-धुआं, उद्घाटन से पहले लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित किया गया!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 Apr 2026
https://thekhatak.com/pachpadra-refinery-me-udhghatan-se-pahle-aag-pm-daura-sthagit
Google News
Copied
पचपदरा रिफाइनरी में धुआं-धुआं, उद्घाटन से पहले लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित किया गया!

बालोतरा/बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले अचानक आग लगने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह आग सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) क्षेत्र में लगने की जानकारी सामने आई।

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि जैसे ही यूनिट क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से यूनिट क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter